अनियंत्रित पिकअप की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत

सहरसा:-जिले के सोनवर्षा राज थाना क्षेत्र के सोनवर्षा राज बैजनाथपुर मुख्य सड़क पर शाहमौरा गांव स्थित सतसंग मंदिर के निकट रविवार को एक अनियंत्रित पिकअप की ठोकर से बाइक सवार 35 वर्षीय दिनेश सादा की मौत हो गई। जबकि मौके पर जुटी भीड़ ने पिकअप चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था।      घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। देखने वाले लोगों की भीड़ जुट गई थी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने घटनास्थल सहित सभी मार्ग पर बांस बल्ला और टायर रखकर जाम कर दिया। जमकर हंगामा करने लगे।जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। आक्रोशित ग्रामीण और परिजन किसी की एक नहीं सुन रहे थे। लगभग ढाई घंटे तक जाम लगा रहा।घटना के बाद सडक पर पड़े शव को देख लोग दहाड मारकर रोते बिलखते रहे। मृतक शाहमौरा गांव के ही निवासी भागवत सादा का बड़े पुत्र दिनेश सादा थे। वे अपनी बाइक संख्या – बीआर 11 एजी 5809 से शाहपुर बाजार से अपने घर लौट रहे थे। उन्हें विपरीत दिशा से एक चावल लदी पिकअप संख्या – बीआर 01 जीएल 6221 अनियंत्रित होकर तेज गति से ठोकर मार दिया था। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। गांव में ही हुई घटना से लोग जुटे। पिकअप चालक को पकड़ा। पहले जम कर उसके साथ मारपीट किया। फिर पुलिस के हवाले कर दिया गया था।       घटना के बाद शव को सडक पर घटनास्थल के समीप ठेले पर रखकर वरीय अधिकारियों के आने के बाद जाम समाप्त करने की बात पर अड़े हुए थे। मृतक की माता सोमनी देवी, पत्नी सुनीता देवी बार बार बेहोश हो रही थी। फिर कई थाना के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की टीम मौके पर पहुंची थी। परिजनों को समझाया गया था। फिर जाम हटा लिया गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। पुलिस कार्रवाई में जुट गई थी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com