आजाद युवा विचार मंच ने किया वृक्षारोपण

सहरसा:-आजाद युवा विचार मंच द्वारा प्रकृति ही जीवन है कार्यक्रम के तहत मुख्तार मंदिर पंचगछिया बडहसैर पर सैकड़ों बैल पत्र, अमरुद, अर्जुन, सागवान, महोगनी, गम्हार, गुलमोहर के वृक्षों का रोपण किया गया।            मंच के अध्यक्ष अशोक झा लाल कि अध्यक्षता एवं प्रणव प्रेम के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में वृक्षारोपण के साथ-साथ लोगों के बीच वृक्षारोपण एवं वृक्ष संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान भी चलाया गया जिसमें संगठन के संरक्षक सदस्य विश्वनाथ झा, सुमन झा, कमलनाथ झा, शशिधर झा के साथ-साथ जिला इकाई के सूर्य प्रकाश झा, विकास भारती, संजीव कुमार झा, अंकुश वत्स एवं मंच के बड़हसैर पंचगछिया इकाई से मनोज झा, कंचन झा, अंशु झा, विकास झा, भवेश झा, दीपक झा, रोशन झा, दिलखुश झा, मिथिलेश झा, राजेश झा, बितुरन झा, शैनी ठाकुर चलीतर शर्मा, बबन रजक का योगदान महत्वपूर्ण रहा।            मौके पर उपस्थित मंच के संगठन प्रभारी शैलेश कुमार झा ने कहा कि वर्तमान समय में ग्लोबल वार्मिंग के वजह से जिस प्रकार धरती का तापमान बढ रहा है वो पूरे मानवजाति के लिए एक सोचनीय विषय है। पर्यावरण विदो के अनुसार सिर्फ भारत देश में कम से कम तिन सौ करोड़ वृक्षारोपण कि आवश्यकता है।    आजाद युवा विचार मंच का लक्ष्य इस मानसून सत्र में कम से कम दस हजार वृक्षारोपण का है जो जिले एवं उसके आसपास के विभिन्न गांवों में किया जाएगा, विगत वर्ष भी आजाद युवा विचार मंच के द्वारा लगभग ग्यारह सो वृक्षारोपण किया गया था।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com