शांति देवी के निधन से शोक में शख्सियत

जमुई:-प्रखंड अंतर्गत बरहट गांव निवासी एवं पूर्व विधायिका शांति देवी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे करीब 95 वर्ष की थी। श्रीमती देवी अपने पीछे दो पुत्र, सात पुत्री समेत भरा-पुरा परिवार छोड़ गई हैं। उनका अंतिम संस्कार गांव में ही किए जाने की संभावना है।             उनके स्वर्गीय होने से जमुई स्तब्ध है। यहां के दिग्गजों ने अपने-अपने ढंग से संवेदना प्रकट करते हुए उन्हें भावांजलि दी है। जमुई की बेटी एवं जानी-मानी समाजसेविका डॉ. स्मृति पासवान ने शांति देवी के निधन को जमुई के लिए अपूर्णीय क्षति बताया है। उन्होंने उन्हें मानवता का पर्याय बताते हुए कहा कि वे आदि शक्ति की जीवंत रूप थी। उन्होंने अपने विलक्षण गुणों से समाज के परिदृश्य को बदलने में कारगर भूमिका निभाई। लोग जाति, धर्म, संप्रदाय से ऊपर उठकर उनका सम्मान करते थे। वे मेरी माता तुल्य थी। उनका निधन मेरे लिए निजी क्षति है। मैं उन्हें बारंबार चरणस्पर्श करती हूं। जदयू प्रदेश महासचिव ई. शंभू शरण ने शांति देवी के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि उनके निधन से समाज के एक युग का अंत हो गया है।                                      देवी की अवतार चिरनिद्रा में सो गई। उनका जाना पूरे समाज के लिए दुखदायी है। एक महान समाजसेवी , उदार व विशाल हृदय वाला इंसान और दूरदर्शी मानव को हमने खो दिया है। मैं उन्हें बारंबार प्रणाम करता हूं। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा ने कहा कि शांति देवी के निधन से पूरा समाज शोकाकुल है। उनके जैसे मानव को खोकर हर इंसान के आंखों में आंसू है। उन्होंने कहा कि श्री सिंह ने जमुई में अपनी निष्ठा के बल पर अपना कद बड़ा किया जो अनुकरणीय है। वे बिरले मानव थे जिन्होंने समाज के हर वर्ग से स्नेह प्राप्त किया। उन्हें हृदय से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मणिद्वीप एकेडमी के निदेशक डॉ. बी. अभिषेक ने कहा कि शांति देवी के निधन से समाज का एक मजबूत स्तंभ ढह गया है। एक समर्पित, कर्मठ और निष्ठावान व्यक्तित्व हमारे बीच से चला गया।              वे एक ऐसी महामानव थी जिन्होंने अपना जीवन समाज के उत्थान एवं कल्याण के लिए जीया और जिनके कार्यों से समाज का मस्तक ऊंचा हुआ। श्री सिंह की गिनती एक संवेदनशील इंसान के रूप में होती थी। उनका जाना पीड़ादायक है। बिहार सरकार का मान्यता प्राप्त पत्रकार सह राज्य उद्घोषक डॉ. निरंजन कुमार ने कहा कि माता तुल्य शांति देवी महान विभूति के साथ महामानव थी। वे अब हमारे बीच नहीं रही लेकिन उनकी प्रेरणा, उनका मार्गदर्शन हर इंसान को हमेशा मिलता रहेगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके हर स्नेही को यह दु:ख सहन करने की शक्ति दें। डॉ. कुमार ने उनके प्रभु चरणों मे चले जाने के बाद उन्हें उदास हृदय से श्रद्धांजलि दी।                                     प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, जिला पार्षद अनिता देवी, जिला राजद अध्यक्ष त्रिवेणी यादव, राजद नेता रामदेव यादव, रंजीत कुमार यादव उर्फ मुखिया जी, बसंत भगत, जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष शिव किशोर सिंह उर्फ महेश जी, ललन राम, पूर्व वार्ड आयुक्त सह जिला महिला कांग्रेस कमिटी की पूर्व अध्यक्ष देवी कुमारी उर्फ रंजना जी पूर्व पैक्स अध्यक्ष भुवनेश्वर यादव आदि ने भी शांति देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com