ईद उल अजहा (बकरीद) का पर्व शांतिपूर्वक संपन्न

अररिया:-जिले भर में बकरीद का पर्व सोमवार को काफी उत्साह और अकीदत के साथ शांतिपूर्वक मनाया गया । यह पर्व मुस्लिम समुदाय का प्रमुख पर्व में से आता है। पर्व के मद्देनजर लोग सभी प्रकार की पकवान से लेकर कुर्बानी तक के जानवरों का इंतजाम कर लिए थे। जिले के सभी ईदगाहों ,खानकाहो , इबादतगाहों व मस्जिदों की साफ सफाई कर रंग रोगन एक दिन पूर्व ही कर लिया गया था। मिली जानकारी अनुसार जिला मुख्यालय के ऐतिहासिक जामा मस्जिद अररिया में बकरीद की नमाज सोमवार सुबह 6.30 बजे, आज़ाद एकेडमी मैदान में 7.00 बजे ,इस्लामनगर ईदगाह मैदान में 8.00 बजे, खरहैया बस्ती ईदगाह मैदान में 8:30 बजे और हर ग्रामीण क्षेत्र के ईदगाह के मैदान में 9:00 बजे नमाज अदा की गई। दो रिकत ईदुल अजहा ( बकरीद) की नमाज अदा करने के बाद इमाम द्वारा खुतबा को लोग शांतिपूर्वक सुनते रहे और खुतबा खत्म होते ही अल्लाह के सामने हाथ उठाकर पूरे देश के इंसानों के लिए सुख, शांति, अमन, चैन की दुआ मांगी गई। इस मौके पर मदरसा फैज ए रहमानी वीर नगर विश्हरिया, भरगामा के नाजिम मुफ्ती मुहम्मद आरिफ सिद्दीकी साहब ने बलिदान का पर्व ईद उल अजहा (बकरीद) के अवसर पर पूरे जिले वासियों को दिली मुबारकबाद पेश की कहा कि यह पर्व आपस में इत्तेहाद व भाईचारा बढ़ाने में काफी हद तक मदद करता है।           उन्होंने अंत में कहा कि हम पूरे जिले वासियों खासकर सभी धर्म के लोग आपस में मिल बैठकर इस पर्व को शांतिपूर्वक मनाएं, साथ ही साथ किसी अफवाहों पर ध्यान ना दें। मुफ्ती मुहम्मद आरीफ सिद्दिकी साहब ने आगे कहा कि यह पर्व हमें एक दूसरे को आपस में मेल-जोल बढ़ाने का कार्य भी करता है। उन्होंने यह भी कहा कि ईद उल अजहा का एक ऐतिहासिक पक्ष यह भी है कि इसी ईद उल अजहा के दिन हज जैसी इबादत पुरी की जाती है। हजरत इब्राहिम की सुन्नत की अदाएगी हर इस्लाम धर्मालंबी के लिए अनिवार्य है। यह त्यौहार इंसान को कठिन परीक्षा के समय में धैर्य के साथ रहना, विवेक से कदम उठाना और ईश्वर के प्रति समर्पित रहने का संदेश देता है, साथ ही साथ सामाजिक सरोकार का पैगाम भी देता है। वहीं सोमवार को जिले भर में ग्रामीण क्षेत्रों में भी मुस्लिम समाज ने ईद उल अजहा का त्योहार पूरे उत्साह व अकीदत के साथ मनाया। इस मौके पर जहां ईदगाह व प्रमुख मस्जिदों में लाखों की तादाद में मुस्लिम भाइयों ने नमाज अदा की वही हमेशा की तरह सांप्रदायिक सौहार्द व शांतिपूर्ण माहौल भी कायम रहा । इस्लामी मान्यता के अनुसार ईद उल अजहा हजरत इब्राहिम खलीलुल्लाह की सुन्नत है। इसी के मद्देनजर मुस्लिम भाइयों ने पूरी अकीदत के साथ नमाज अदा करने के बाद जानवरों की कुर्बानी की। बकरीद को लेकर अररिया शहर व ग्रामीण इलाकों में सुबह का समय काफी चहल-पहल दिखा। हजारों की तादाद में मुस्लिम भाई मस्जिदों ईदगाहों में नमाज अदा करते दिखे। शहर के जामा मस्जिद में सबसे पहले 6:30 बजे नमाज हुई। इसके बाद कुछ अन्य मस्जिदों में नमाज हुई। वीर नगर विशारिया स्थित ईदगाह मैदान, व कदवाहा में भी नमाज अदा की गई। नमाज से पहले उलेमा एकराम मौलाना कामिल साहब ने ईद उल अजहा की नमाज व कुर्बानी के मकसद पर अपनी तकरीर में कुर्बानी के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी । ईदगाह में बुजुर्गों व युवाओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में छोटे-छोटे बच्चे भी नजर आए। ईदगाह के आसपास मेला जैसा नजारा देखने को मिला। बच्चों ने इस मेले का खूब लुत्फ उठाया। इस्लाम धर्म के सभी पांच आधार स्तंभ में एक अल्लाह पर ईमान रखना, नमाज, रोजा, हज व जकात,जैसी फर्ज इबादत को निभाना और साथ ही साथ कुर्बानी की शिक्षा भी देते हैं। कुर्बानी बहुत बड़ी इबादत है। यह बातें इस्लामी के विद्वान उलेमा गण ईदगाह में अपनी तकरीर के सामने रखी। ग्रामीण इलाकों के ईदगाह मैदान में हजारों मुस्लिम भाइयों ने नमाज अदा करते हुए समाज व देश की सलामती की दुआ की। मौके पर बड़ी संख्या में हिंदू समुदाय के लोग भी ईदगाह के मैदान में मुस्लिम भाइयों से गले मिलकर उन्हें बकरीद की मुबारकबाद दी। नमाज के बाद मुस्लिम भाइयों द्वारा अपने घरों पर कुर्बानी की। इस पर्व को लेकर पूरे शहर सहित देहाती क्षेत्रों में भी काफी चहल-पहल देखी गई। ईदगाह मैदान में समाजसेवी व सिटी हॉस्पिटल के चेयरमैन मो इसराइल ने कहा कि यह पर्व आपसी सदभाव का पर्व है। यह पर्व हमे एक दूसरे का ख्याल रखना सिखाता है। पर्व मे एक दुसरे का ख्याल रखें। बकरीद को लेकर प्रशासन भी चौकस रहे । बकरीद को लेकर जिला पुलिस प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई थी, जिसका नजर सुबह होते ही जिले में देखने को मिला। त्यौहार के मद्दे नजर जिले के सभी ईदगाहों पर पुलिस जवान व चौकीदार की तैनाती देखी गई। पूरा शहर व इलाका में पुलिस की तैनाती व सक्रियता देखी गई। साथ ही साथ सभी थाना अध्यक्षों व ओपी प्रभारी को असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दे दिया गया था ताकि कोई अप्रिय घटना घटित ना हो सके। वहीं बकरीद त्यौहार में सभी संप्रदाय के लोगों को एक दूसरे से भाईचारा निभाते हुए सभो को सलाम आदर करने की भी पुलिस प्रशासन द्वारा अपील की गई। कुल मिलाकर जिला प्रशासन बकरीद के मौके पर विधि व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पूरी तरह से तैयार दिखे। कुल मिलाकर जिले में बकरीद का पर्व शांतिपूर्वक संपन्न हो गई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com