मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो अपराधी गिरफ्तार

सहरसा:- पुलिस ने मंगलवार की सुबह 2 बजे गुप्त सूचना के आधार पर मिनी गन फैक्ट्री चला रहे दो अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस ने पूर्ण निर्मित हथियार, अर्ध निर्मित हथियार बरामद किया है।          सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने सदर थाना में प्रेसवार्ता कर जानकारी दी है। पतरघट थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि पतरघट थाना कांड संख्या 489/22 के फरार अभियुक्त राजेश मंडल फिर से पतरघट थाना अंतर्गत पहाड़पुर गंगोत टोला वार्ड संख्या16 में देवकी मंडल के घर पर देवकी मंडल के लड़के के साथ अवैध हथियार का निर्माण कर रहा है। उक्त सूचना के आलोक में एसपी हिमांशु कुमार के निर्देश पर सदर एसडीपीओ आलोक कुमार के नेतृत्व में पतरघट थानाध्यक्ष अजय पासवान, पस्तपार थानाध्यक्ष पंकज कुमार के साथ टीम बनाकर छापेमारी किया गया। यहां छापेमारी के दौरान 2 अपराधी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधी के पास से देसी कट्टा, 2 बैरल, 1 इलेक्ट्रिक कटर, 1 छोटा लेंथ मशीन, 1 हेक्सा ब्लेड, फाइल और अर्धनिर्मित पार्ट्स बरामद किया गया। प्रेसवार्ता के दौरान एसडीपीओ आलोक कुमार ने यह भी बताया कि गिरफ्तार दोनों अपराधी में एक अपराधी का नाम राजेश मंडल पिता गजेंद्र मंडल है, तो वहीं दूसरे अपराधी का नाम सिंटू मंडल पिता देवकी मंडल है। यह दोनों अपराधी पतरघट थाना क्षेत्र के पामा गांव वार्ड नं-13 के रहने वाले है।         साथ ही साथ दोनों का आपराधिक इतिहास भी रहा है। इन अपराधी पर पतरघट थाना में पहले से भी आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है और फरार भी चल रहा था। दोनों अपराधी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com