बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में वरीय पदाधिकारी द्वारा क्षेत्र भ्रमण कर स्थिति की सतत निगरानी की जा रही है

सहरसा:- बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में वरीय पदाधिकारी द्वारा क्षेत्र भ्रमण कर स्थिति की सतत निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी सिमरी बख्तियारपुर द्वारा देर रात्रि कोशी तटबंध का निरीक्षण किया गया।            वही बाढ़ प्रभावित क्षेत्र नवहट्टा में स्थानीय प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों को प्लास्टिक शीट उपलब्ध कराया गया। सलखुआ प्रखंड अंतर्गत बहुरबा पंचायत में रोड टूटने की सूचना प्राप्त होते ही अंचलाधिकारी सलखुआ ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और संधारण हेतु आवश्यक कारवाई प्रारंभ की गई।                              वही सलखुआ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पीराबगेवा ग्राम से बाढ़ प्रभावित व्यक्तियों को एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन के सहयोग व समन्वय से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है।जिलांतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला पशुपालन कार्यालय द्वारा संचालित चिकित्सा वाहनों के माध्यम से पशु चिकित्सा कार्य किया जा रहा है।           वर्तमान में जिला में ऐसे सात वाहन संचालित है। नवहट्टा प्रखंड अंतर्गत बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र केडली पंचायत हेमपुर चौक में भूमि सुधार उप समाहर्ता सदर द्वारा पर्यवेक्षण क्रम में जल स्तर में घटोतरी दर्ज की गई है।                               बाढ़ ग्रस्त महिषी प्रखंड अंतर्गत जलाई ओपी में बाढ़ प्रभावितों हेतु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। सलखुआ प्रखंड अंतर्गत कमरा मुसहरी रास्ता और बहुरवा रास्ता दोनो मरम्मत कर दिया गया है सुरक्षित है।           जिला पंचायत राज पदाधिकारी,अंचलाधिकारी सलखुआ ने प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का भ्रमण कर जायजा लिया। बाढ़ प्रभावित नवहट्टा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्रभावित व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधित किसी भी प्रकार के समस्या के निदान हेतु स्थानीय स्वास्थ्य प्रबंधन पूर्णत: तत्पर है।            जिला स्तरीय पदाधिकारी डीसीएलआर सदर, जीएम डीआईसी, जिला कल्याण पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए आदि ने भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर राहत व सुरक्षा हेतु किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया।            बाढ़ प्रभावित नवहट्टा प्रखंड अंतर्गत सतौर पंचायत में गर्भवती महिला को एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। महिषी प्रखंड अंतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो मे भ्रमणशील पशु चिकित्सक द्वारा पशुओं का चिकित्सा कार्य किया गया एवं आवश्यकतानुसार दवा उपलब्ध कराई गई।          जिलांतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो में सामुदायिक रसोई के माध्यम से प्रभावित परिवारों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। महिषी प्रखंड कार्यालय में अनुमंडल पदाधिकारी सदर द्वारा बाढ़ राहतव सुरक्षात्मक संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई एवं निर्धारित कार्यों के सम्यक निर्वहन हेतु निर्देशित किया गया है।                                          जिला अंतर्गत बाढ़ प्रभावित प्रखंड सिमरी बख्तियारपुर अंतर्गत बेलवाड़ा पंचायत से संबंधित प्रभावित व्यक्तियों के बीच स्थानीय प्रशासन द्वारा प्लास्टिक शीट का वितरण किया गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com