मानव कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता:-रीना

जमुई:-ह्यूमन सेवियर बोर्ड की जिला इकाई की महत्वपूर्ण बैठक सदर प्रखंड के हरला गांव स्थित कार्यालय में हुई। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष सुनीता देवी ने बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर बोर्ड के दर्जनों सदस्य उपस्थित थे।
प्रदेश अध्यक्ष रीना शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि ह्यूमन सेवियर बोर्ड का मूल उद्देश्य मानव कल्याण और देश की उन्नति कराना है। भारत की तरक्की में भ्रष्टाचार आड़े आ रहा है। इसके चलते समाज का हर तबका परेशान है। इस पर अंकुश लगाकर ही हम मानव का कल्याण और देश को विकास के मार्ग पर तेजी से दौड़ा सकते हैं।             उन्होंने इस अवसर पर “पेसेंट नहीं तब पेमेंट नहीं” का नारा बुलंद करते हुए कहा कि आए दिन देखा जा रहा है कि क्लीनिक में इलाज के दरम्यान रोगी का निधन हो जाता है तब भी वहां के कर्मी परिजन से रूपया वसूलते हैं। रीना शर्मा ने साफ साफ कहा कि मानवता के आधार पर मौत की स्थिति में कोई भी क्लीनिक को रूपया नहीं दिया जाएगा। उन्होंने इसके लिए जागरूकता अभियान चलाए जाने की बात कही। प्रदेश अध्यक्ष ने बोर्ड के सदस्यों से अपील करते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए आप घर की चहारदीवारी से बाहर निकलें और उन्हें कठिनाइयों से निजात दिलाएं। उन्होंने बैठक में मौजूद सदस्यों के बीच पहचान पत्र और प्रमाण पत्र का वितरण किया साथ ही जमुई लोकसभा क्षेत्र के नव- निर्वाचित सांसद अरुण कुमार भारती से कार्यक्रम तय कर उनसे मुलाकात करने और उन्हें जीत की बधाई दिए जाने का प्रस्ताव रखा, जिसे उपस्थित लोगों ने सहर्ष स्वीकार कर लिया।महासचिव संजय तांती ने आगत मेहमानों का इस्तकबाल करते हुए कहा कि ह्यूमन सेवियर बोर्ड जन कल्याण के लिए सतत प्रयत्नशील है। उन्होंने जनता से वांछित सहयोग की अपील की। सचिव रूबी देवी, कविता देवी आदि ने भी बैठक को संबोधित किया और ह्यूमन सेवियर बोर्ड के क्रिया-कलापों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com