हर तबके के लोगों ने किया योगाभ्यास, निरोगी जीवन का दिया संदेश

जमुई:-अशोका पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया गया। प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिका, कर्मी और स्कूली बच्चों ने योगाभ्यास किया और इसके महत्व को जाना। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस यानी 21 जून को भोर में पौ फटते ही योग, व्यायाम और प्रणायाम के चलते पूरा विद्यालय योगमय हो गया।           मुख्य योग प्रशिक्षक ने भारत सरकार के प्रोटोकॉल के अनुसार प्रार्थना के बाद शिथलीकरण अभ्यास में ग्रीवा संचालन, स्कंध संचालन, कटि संचालन, घुटना संचालन, योगासन में ताड़ासन, त्रिकोण आसन, भद्रासन, वज्रासन, मंडूक आसन, वक्र आसान, मकरासन भुजंगासन, सलभासन, उत्तानपाद आसन, पवनमुक्तासन, प्राणायाम में कपालभाति, अनुलोम विलोम, शीतली, भ्रामरी, ध्यान आदि का अभ्यास कराया और इसे जीवन के लिए अत्यंत लाभकारी करार दिया। प्राचार्य अर्नब मुखर्जी ने इस अवसर पर कहा कि शारीरिक विकारों से बचने के लिए योग क्रियाओं का अभ्यास आवश्यक है।          उन्होंने प्राचीन और पौराणिक वट वृक्ष के नीचे आश्रम से जुड़े साधकों को योगाभ्यास कराए जाने की चर्चा करते हुए कहा कि इसके माध्यम से ही हम देश को ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं। योग साधना के बल पर ही भारत विश्व का नेतृत्व कर सकता है। प्राचार्य ने सभी लोगों को योग के लिए प्रेरित किया। अशोका पब्लिक स्कूल के प्रधान अशोक कुमार सिंह ने मौके पर कहा कि योग से मांसपेशियों के लचीलेपन में सुधार होता है। शरीर के आसन और एलानमेंट को ठीक करता है। पाचन तंत्र बेहतर करता है। आंतरिक अंगों को मज़बूत करता है। अस्थमा के मरीज़ो के लिए भी योग फ़ायदेमंद है। मधुमेह रोगियों के लिए भी योग लाभदायक है।           दिल संबंधित रोग में भी योग रामबाण है। योग से त्वचा में चमक और रौनक आती है। बच्चों के लिए योग वरदान है। इससे शरीर में लचीलापन के साथ एकाग्रता भी आती है। उन्होंने विद्यालय में समय-समय पर योग का विशेष सत्र आयोजित किए जाने का ऐलान किया। विदुषी शिक्षिका चनप्रीत कौर ने आगत मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कहा कि योग से एकता और जन कल्याण की भावना जागृत होती है। पूर्वजों ने जो हमें दिया है , वह संपूर्ण मानवता के अनुकूल है। योग सभी के लिए लाभकारी है। इसमें किसी तरह का भेदभाव नहीं है। चनप्रीत कौर ने जन समुदाय को योग करने के लिए जागरूक किया। प्रबंधन टीम के सदस्य शुभम कुमार, विक्की कुमार, अभिषेक कुमार आदि ने योग शिविर को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।          उल्लेखनीय है कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का इस साल का थीम “स्वयं और समाज के लिए योग व्यक्तिगत कल्याण और सामाजिक सद्भाव दोनों को बढ़ावा देने के लिए है”। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस इसे ही आदर्श मानकर पूरे विश्व में मनाया जा रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com