राज्य स्तरीय क्रिकेट अंडर 14 (बालक) प्रतियोगिता को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक

सहरसा:-राज्य स्तरीय क्रिकेट अंडर 14 (बालक) प्रतियोगिता हेतु बैठक खेल विभाग, बिहार सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के संयुक्त तत्वाधान में आगामी माह में सहरसा जिला में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय क्रिकेट अंडर 14 (बालक) प्रतियोगिता 24-25 हेतु जिलाधिकारी वैभव चौधरी की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई।           राज्य स्तरीय क्रिकेट अंडर 14 (बालक) सर्व समिति से 10.11.2024 से 17.11.2024 तक करने का प्रस्ताव दिया गया। क्रिकेट प्रतियोगिता हेतु आउटडोर स्टेडियम सहरसा एवं पटेल मैदान सहरसा दो जगह पर आयोजित की जाएगी। खिलाड़ियों के आवासन हेतु खेल भवन -सह- व्यायामशाला भवन सहरसा का चुनाव किया गया। खिलाड़ियों के स्वास्थ्य व्यवस्था हेतु प्रतियोगिता स्थल पटेल मैदान, आउटडोर स्टेडियम ,सहरसा तथा आवासन स्थल, खेल भवन में एंबुलेंस एवं जीवन रक्षक दवाई के साथ मेडिकल टीम गठित करने हेतु सिविल सर्जन सहरसा को निदेशित किया गया। खेल भवन एवं क्रिकेट पिच के निर्माण में उपयुक्त होने वाली रोलर एवं अन्य आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था हेतु RCD, सहरसा को निर्देशित किया गया। स्टेडियम, पटेल मैदान तथा आवासन स्थल की समुचित साफ सफाई शौचालय पानी की व्यवस्था हेतु नगर आयुक्त नगर निगम सहरसा को निर्देशित किया गया। खिलाड़ियों के सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था हेतु पुलिस अधीक्षक सहरसा एवं खिलाड़ियों को रेलवे स्टेशन से आवासन स्थल तक पहुंचने में सहायता हेतु रेलवे स्टेशन सहरसा पर स्थल निर्धारण कर हेल्पडेस्क सेंटर बनाने हेतु निर्देशित किया गया।           उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक के प्रतिनिधि, उप विकास आयुक्त सहरसा, अपार समाहर्त्ता सहरसा, अनुमंडल पदाधिकारी सदर सहरसा, सिविल सर्जन सहरसा, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहरसा, जिला सूचना एवं संपर्क पदाधिकारी सहरसा एवं जिला खेल पदाधिकारी सहरसा उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com