ओपीएस का कण-कण इठलाया और इतराया, निदेशक का 41वां विवाहोत्सव मनाया

जमुई:-सीबीएसई मान्यता प्राप्त नामदार निजी शिक्षण संस्थान ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा के 41 वें विवाहोत्सव का संयोग पाकर इस बार विद्यालय का कण-कण कुछ अधिक ही इठलाया और इतराया। भगवान महावीर की प्राचीनतम धर्म नगरी जमुई स्थित पाठशाला परिसर में निदेशक का विधिवत सम्मान किया गया और पूरे उमंग, उल्लास एवं उत्साह के साथ विवाहोत्सव मनाया गया।           कार्यक्रम का आरंभ पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान के साथ हुआ। इसका समापन रसमयी माहौल में किया गया। पाठशाला परिवार ने इस अवसर पर निदेशक और सचिव के जीवन पर आधारित लघु नाटिका के साथ गीत और नृत्य प्रस्तुत कर जहां विवाहोत्सव को मनोरंजक बनाया वहीं आगत अभ्यागतों ने डॉ. मनोज-कुसुम की जोड़ी को स्वस्थ और चिरायु होने का आशीर्वाद दिया। मेहमानों ने इस सफल और सुसंस्कृत ” हमराही ” को 41 वें विवाहोत्सव की अनंत, अशेष, अमिट, अमूल्य, असीमित और अनगिनत शुभकामना दी। समारोह में शुभचिंतकों की आस्था का अथाह सागर उमड़ पड़ा। कार्यक्रम की भव्यता के सामने बड़े-बड़े समारोहों का दायरा भी कम पड़ गया।         विवाहोत्सव को लेकर पौ फटते ही ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में चहल-पहल शुरू हो गया था। सुबह से यह हाल रहा मानो पूरा जमुई शहर ऑक्सफोर्ड का रुख कर लिया हो। नामचीन चिकितक डॉ. अंजनी कुमार सिन्हा, डॉ. एस. एन. झा, डॉ. रिंकी कुमारी, अधिवक्ता शशि शेखर सिन्हा उर्फ दीपक जी, रवि नंदन सहाय उर्फ मून जी, मणिद्वीप एकेडमी के निदेशक डॉ. बी. अभिषेक, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के मुख्य संरक्षक सह राज्य उद्घोषक डॉ. निरंजन कुमार, प्रसिद्ध समाजसेवी मनोज कुमार उर्फ मंटू जी, अप्पू जी, निर्मल कुमार सिंह उर्फ बबलू जी, प्राचार्य ऋतुराज सिन्हा, उप प्राचार्य शिवांगी शरण, अनूप कुमार सिंह, राकेश रंजन, कृष्ण मोहन प्रसाद, मानस मृणाल, यशराज, जय शौर्य, अंशिका राज, रूही राज, सुजाता कुमारी, सिमांतनी जाना हाजरा, प्रेमलता, रंजना कुमारी आदि गणमान्य लोगों ने समारोह में उपस्थिति दर्ज की और इसे गरिमा प्रदान किया।          विवाहोत्सव अहले सुबह बधाई संवाद से शुरू हुआ जिसकी देर रात तक रंगत छाई रही। निदेशक के स्वजन और पाठशाला परिवार ने मौके पर जमकर रंग जमाया और इसे युग-युगांतर तक यादगार बनाया। सहभोज के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। उधर जमुई की दुलारी बेटी और जानी-मानी समाजसेविका सह ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल की मुख्य संरक्षिका डॉ. स्मृति पासवान ने भी 41 वें विवाहोत्सव के पावन अवसर पर डॉ. मनोज कुमार सिन्हा और इनकी धर्मपत्नी कुसुम सिन्हा को हृदयतल से बधाई के साथ शुभकामना दी है। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा कि यह “हमसफर” पति-पत्नी का मानक है।          समाज को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। इस “हमराही” के सार्थक प्रयास से शिक्षा जगत में जमुई का नाम शिखर पर विराजमान हुआ है। मैं इनके स्वस्थ और लंबी उम्र की कामना करती हूं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com