सड़क पर चलता रहा नाबालिग जोड़े के प्यार का हाईवोल्टेज ड्रामा

– दोनों है नाबालिग
– दो साल से चल रहा प्यार
– सड़क पर मिला लड़का तो लड़की और उसके साथ आए युवकों ने किया शादी को लेकर हंगामा
– थाना में हो रहा जांच-पड़ताल

सहरसा:-जब जब प्यार पे पहरा हुआ है, प्यार और भी गहरा … गहरा हुआ है.. यह गीत आज अस्पताल स्थानीय सदर अस्पताल की सड़कों पर चरितार्थ हो रही थी। गुरुवार की दोपहर लगभग 1 बजे सदर अस्पताल की सड़क पर अचानक हो-हंगामा शुरू हुआ। कुछ लड़कों के बीच एक नाबालिग लड़की मौजूद थी। सभी हो-हल्ला कर रहे थे।     जिसके बाद लोगों की भीड़ जुटी। मामला नाबालिग जोड़े के प्रेम-प्रसंग का था। जिसमें 17 साल की लड़की और 17 साल के ही लड़के एक दूसरे को पति-पत्नी बता कर साथ में रहने की बातें कर रहे थे। वहीं लड़की के साथ आए कुछ लड़के प्रेमी को जबरन अपने साथ ले जाना चाह रहे थे। लेकिन प्रेमी उनके साथ नहीं जाना चाह रहा था। ऐसे में मामला थाना तक पहुंचा। सदर थाना की गश्ती टीम मौके पर पहुंची। लेकिन दोनों थे कि एक दूसरे के लिए जीने मरने की कस्मे खाते रहे। वे दोनों लोगों की बातें नहीं सुन रहे थे और न ही पुलिस की बातें ही सुन रहे थे। दोनों एक दूसरे को पकड़ कर साथ रहने की जिद कर रहे थे। नाबालिग लड़की खुद को नाबालिग लड़के की पत्नी बता रही थी। वही वे ढके-छुपे शब्दों में नाबालिग लड़के के बच्चे की मां भी होने की जानकारी दे रही थी। बीच सड़क पर चल रहे हाई वोल्टेज ड्रामा बढ़ता जा रहा था। तभी नाबालिग लड़के का पिता भी मौके पर पहुंचा। जिसने नाबालिग लड़की को कोसना शुरू कर दिया। ऐसे में सड़क पर नौटंकी बढ़ते देख सदर थाना गश्ती पुलिस दोनों बच्चों को उठाकर सदर थाना लेकर आई। जहां नाबालिग लड़की के परिजन को बुलाने की प्रक्रिया की जा रही थी। वही नाबालिग लड़के के पिता से भी पुलिसकर्मी बात कर रहे थे। फिलहाल दोनों को थाने में ही रोक रखा गया है। समाचार प्रेषण तक लड़की के परिजन सदर थाना नहीं पहुंचे थे। अब देखना लाजमी होगा कि इसका फलाफल क्या निकलता है। क्या कहा लड़के के पिता ने:-लड़के के पिता सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनबरसा कचहरी ओपी क्षेत्र के रहने वाले हैं। वही लड़की भी सीटानाबाद गांव की बताई जा रही है। लड़के के पिता ने बताया कि वे सरकारी स्कूल के हेड मास्टर हैं। उनके पुत्र को लड़की ने फंसा लिया है। लड़की की दोस्ती उनके बेटे के अलावे कुछ अन्य लड़कों से भी है। ऐसे में वे अपने बेटे को लड़की के चंगुल से बचना चाहते हैं। गुरुवार को उनका बच्चा बीए पार्ट वन में एडमिशन के लिए 500 रुपए लेकर घर से निकला था।            जिसे लड़की और लड़की के साथ आए अज्ञात 5-6 लड़के ने घेर कर हंगामा किया है। फिलहाल सदर थाना पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही थी। लड़की के परिजन को थाना बुलाया जा रहा था।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com