केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग हुई और तेज, सामाजिक राजनैतिक संगठनों ने उठाई आवाज

जमुई:- शहर में केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग तेज होने लगी है। हजारों नौनिहालों के भविष्य को देखते हुए क्षेत्र के राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने केंद्र सरकार से यहां केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति दिए जाने की मांग की है।
जानी-मानी समाजसेविका और जमुई की दुलारी सुता डॉ. स्मृति पासवान ने कहा कि 3122.80 वर्ग मीटर में फैले जमुई शहर की जनसंख्या एक लाख से भी अधिक है। यहां पर कोई भी केंद्र स्तरीय सरकारी शिक्षण संस्थान नहीं होने के चलते छात्रों को मजबूरन निजी शिक्षण संस्थानों में प्रवेश लेना पड़ता है। रेलवे स्टेशन के साथ अन्य सरकारी कार्यालयों की बहुलता है। बावजूद इसके यहां कोई भी केंद्रीय विद्यालय नहीं है। परिणामस्वरूप बच्चे क्वालिटी शिक्षा से वंचित हैं। जमुई जिला मुख्यालय है। यहां से करीब 30 किलोमीटर दूर झाझा शहर में केंद्रीय विद्यालय है। लेकिन दूरी के कारण बच्चे वहां जाने में असमर्थ हैं। डॉ. पासवान ने कहा कि क्षेत्र के सैकड़ों लोग केंद्र सरकार की नौकरी के सिलसिले में देश के कई प्रांतों में रह रहे हैं, जिनके नौनिहालों को गृह क्षेत्र में शिक्षा ग्रहण करने के लिए केंद्रीय विद्यालय होना आवश्यक है। उन्होंने केंद्र सरकार से यथा शीघ्र जमुई शहर में केंद्रीय विद्यालय खोले जाने की मांग की है। पूर्व नगर पार्षद देवी कुमारी ने कहा कि जमुई जिला के विभिन्न इलाकों में सैकड़ों पूर्व सैनिक निवासित हैं। देश के कई इलाकों में वर्तमान में यहां के निवासी रेल, अ‌र्द्ध सैनिक बल, दूरभाष, कोल इंडिया आदि केंद्रीय सेवाओं में कार्यरत हैं। इनके नौनिहालों को केंद्रीय विद्यालय नहीं होने के चलते उन्हें राजधानी के स्कूलों सहित निजी शिक्षण संस्थाओं में प्रवेश लेना पड़ता है। उन्होंने हजारों नौनिहालों की जरूरतों को देखते हुए जमुई में केंद्रीय विद्यालय खोले जाने की मांग की है। स्वयं सेवी संस्था परिवार विकास के प्रधान भावानंद ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय नौनिहालों की प्रतिभा को निखारने में सक्षम है। सरकारी कर्मियों के साथ मध्यम वर्गीय परिवार के लिए यह विद्यालय हर मामले में अत्यंत लाभकारी है। उन्होंने भी जमुई में केंद्रीय विद्यालय खोले जाने पर जोर दिया है।                                     राज्य उद्घोषक सह शिक्षाविद डॉ. निरंजन कुमार, स्वास्थ्य कर्मी रौसल्या हेंब्रम, विद्वान अधिवक्ता विभा कुमारी, डॉ. नंद किशोर प्रसाद यादव, गुड़िया कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, श्रीयंका कुमारी, पविता देवी, सीमा कुनारी, अशोक कुमार सिन्हा, गुंजन कुमार सिंह, विनय केशरी आदि ने भी जमुई में केंद्रीय विद्यालय खोले जाने की मांग की है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com