डीएम ने सिविल सर्जन को संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने हेतु आवश्यक चिकित्सीय तैयारी का दिया निर्देश

सहरसा:-जिलाधिकारी वैभव चौधरी की अध्यक्षता में बाढ़ पूर्व तैयारी की समीक्षा की गई एवं समीक्षा क्रम में संबंधित पदाधिकारियों को उपयुक्त दिशा निर्देश दिए गए। वर्षा मापक यंत्र की अद्यतन स्थिति के संबंध में बताया गया कि वर्षा मापक यंत्र सभी अंचलों, प्रखंड में कार्यशील है। समय समय पर इसके भौतिक सत्यापन का निर्देश दिया गया है।तटबंधों की वर्तमान स्थिति के संबंध में कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण द्वारा तटबंधों के पूर्णत सुरक्षित होने के संबंध में आश्वस्त किया गया है। जिलाधिकारी ने संबंधित अंचलाधिकारी को तटबंधों के निरंतर पर्यवेक्षण एवं इसके सुरक्षा होते ठोस कारवाई का निर्देश दिया है। संभावित बाढ़ की स्थिति में स्थानीय स्तर, जिला स्तर पर आवश्यक सूचनाओ के आदान प्रदान एवं इसके आधार पर त्वरित कारवाई हेतु पंचायत स्तर पर कम्युनिकेशन प्लान के निर्माण एवम तत्संबंधी सूची जिला को अविलंब उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। उक्त आशय के निर्देश का अनुपालन अंचलाधिकारी सिमरी, महिषी, नवहट्टा, सलखुआ सुनिश्चित कराएंगे। गैर निबंधित नावों का परिचालन कदापि न हो, इसे सुनिश्चित कराने का निर्देश सभी अंचलाधिकारी को दिया गया है। बाढ़ पूर्व तैयारी समीक्षा के क्रम में जानकारी दी गई की वर्तमान में 119 नावों की इकरारनामा संबंधित सूची बाढ़ से प्राय प्रभावित होने वाले अंचलों द्वारा उपलब्ध कराई गई है आवश्यकतानुसार अतिरिक्त नाव संबंधित सूची भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।            बाढ़ से प्रभावित परिवारों के आश्रय हेतु चिन्हित स्थलो के पुन भौतिक सत्यापन एवं अतिक्रमण की स्थिति में अतिक्रमण मुक्ति हेतु यथोचित कारवाई का निर्देश दिया गया है। कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग को बाढ़ आश्रय स्थल से संबंधित सड़को के समुचित संधारण एवं कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी को बाढ़ आश्रय स्थल से संबंधित चपाकलो के मरम्मती का निर्देश दिया गया है। सिविल सर्जन को संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने हेतु आवश्यक चिकित्सीय तैयारी का निर्देश दिया गया है। सामुदायिक स्तर पर बाढ़ जन्य परिस्थिति से निपटने हेतु एसडीआरएफ के सौजन्य से प्रशिक्षण की व्यवस्था एवं उपलब्ध मोटरबोट के कार्यशीलता के भौतिक सत्यापन हेतु निर्देशित किया गया है। पंचायत अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित करते हुए संभावित बाढ़ से प्रभावित होने वाले परिवारों की सूची को अंतिम रूप देने का निर्देश संबंधित अंचलाधिकारी को दिया गया है। बैठक में अपर समाहर्ता सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com