कृषि अनुसंधान परिसर पटना द्वारा प्रक्षेत्र दिवस का किया गया आयोजन

पटना(सुनयना सिंह):-भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना द्वारा नौबतपुर प्रखंड के गोपालपुर गाँव में “जलवायु अनुकूल कृषि मौसम सेवाएं” विषय एक दिवसीय प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन किया गया। इसमें गोपालपुर गाँव के लगभग 45 किसानों ने भाग लिया।          यह आयोजन संस्थान के फसल अनुसंधान प्रभाग द्वारा किया गया था। इस कार्यक्रम में संस्थान से डॉ. मणिभूषण, डॉ. वेद प्रकाश, डॉ. अभिषेक कुमार दूबे एवं डॉ. सुरेन्द्र कुमार अहिरवाल मौजूद थे। डॉ. मणिभूषण ने मौसम संबंधी मोबाइल ऐप एवं कृषि क्षेत्र में इसकी उपयोगिता के बारे विस्तृत रूप से जानकारी दी। डॉ. वेद प्रकाश ने किसानों को बदलते जलवायु परिदृश्य में खेती के लिए मौसम सेवाओं पर जानकारी दी। डॉ. अभिषेक कुमार दूबे ने फसलों से जुड़ी बीमारियों के निदान के बारे में बताया। डॉ. सुरेन्द्र कुमार अहिरवाल ने किसानों को मत्स्य पालन के बारे बताया। डॉ. संजीव कुमार, डॉ. मनीषा टम्टा और डॉ. कुमारी शुभा ने गाँव के सरपंच श्री शंभुनाथ शर्मा के साथ मिलकर इस कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया।           इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को कृषि मौसम संबंधी सूचनाओं की जरूरत को समझाना था, ताकि बदलते मौसम के दुष्प्रभाव से कृषि क्षेत्र में होने वाली क्षति को समय रहते कम किया जा सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com