परेड पूर्वाभ्यास में आधी आबादी का दबदबा

जमुई:-बारिश के मौसम में श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम का कुछ अलग ही नजारा नजर आ रहा है। यहां स्वतंत्रता दिवस 2024 को देखते हुए जज्बा, जोश और जुनून के साथ परेड का पूर्वाभ्यास जारी है।            इस बार के परेड रिहर्सल की खास बात यह है कि आधी आबादी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है। आकर्षक और यादगार परेड के प्रदर्शन के लिए सौ से ज्यादा युवतियां अभ्यास के दरम्यान खूब पसीना बहा रही हैं और राष्ट्र प्रेम के जज्बे से सराबोर नजर आ रही हैं। जिला पुलिस बल महिला, एनसीसी गर्ल्स, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल की गाइड, मणिद्वीप गर्ल्स प्लाटून और राष्ट्रगान गायन की टीम में नारी शक्ति का बोलबाला है। वे सभी नामित मोर्चे पर देय दायित्वों का निष्ठा के साथ निर्वहन कर रही हैं और अपने पराक्रम से इसे सजीव बनाने में जुटी हुई हैं।              उधर परेड पूर्वाभ्यास में शामिल पुलिंग पुलिस और स्कूली छात्र के आंखों की चमक आधी आबादी के करतब को देखकर बढ़ गई है। जवान जहां दुश्मन को नेस्तनाबूद कर देने वाले घातक हथियारों का शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं वहीं हवा और पानी में दम दिखाने वाली जांबाज महिलाओं के साथ स्कूली बच्चे भी स्वतंत्रता दिवस परेड की आन, बान और शान बनने के लिए उत्सुक और उताहुल हैं। जिला महिला पुलिस बल, एनसीसी जूनियर विमेंस विंग, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल का राष्ट्रगान गायन समूह और बैंड ग्रुप तथा मणिद्वीप एकेडमी की बेटियां जहां पूरे जोश, जुनून और जज्बे के साथ मैदान पर प्रकृति पर भी भारी पड़ रही हैं वहीं बारिश और गीले मैदान को भी अपने दम से ठेंगा दिखा रही हैं। एसएसबी, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल, जिला पुलिस बल पुरुष और बिहार गृह रक्षा वाहिनी के जवान जहां रायफल की खनक से मैदान की खामोशी को तोड़ रहे हैं।          वहीं एनसीसी, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल स्काउट और मणिद्वीप एकेडमी के सुपात्र भी भारत माता की जय के जयघोष से गगन के सन्नाटा को वेध रहे हैं। इसी संदर्भ में स्टेडियम में बैंड की धुन से देशभक्ति के जज्बे की भी वर्षा हो रही है। मैदान में चौतरफा जोश झलक रहा है। बारिश और उमस भरी गर्मी के बावजूद मुख्य कमांडर अमित कुमार, द्वितीय कमांडर धीरज कुमार सुमन, सार्जेंट राजू कुमार, खुशबू कुमारी, मो. गुलाब, शिक्षक अनिल कुमार सिन्हा, अनुज कुमार सिन्हा समेत कई संबंधित जन परेड रिहर्सल को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।            स्वतंत्रता दिवस आयोजन समिति सदस्य सह राज्य उद्घोषक डॉ. निरंजन कुमार रिहर्सल को संबल प्रदान कर रहे हैं। इधर जिला कलेक्टर राकेश कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन समेत कई अधिकारी 13 अगस्त को निर्धारित फूल ड्रेस रिहर्सल का हिस्सा बनेंगे और प्लाटूनों का मान बढ़ाएंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com