25 साल की महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

सहरसा:- सोमवार को 25 साल की महिला ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर लिया है। घटना सदर थाना क्षेत्र के मीर टोला वार्ड नंबर 38 की बताई जा रही है। वहीं पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।        मृतका की पहचान अरबिंद कुमार चौधरी की पत्नी सरिता के रूप में की गई है। मृतका का मायका बेगूसराय के बड़ीजाना में है और ससुराल सदर थाना क्षेत्र के मीर टोला वार्ड नंबर 38 में है। सरिता कुमारी की शादी 11 फरवरी 2016 को हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार हुई थी। उसका एक 5 साल का लड़का और एक 7 साल की लड़की है। जानकारी के अनुसार सरिता कुमारी बीते 10 अगस्त 2024 को अपनी प्रेमी के साथ ससुराल से भाग गई थी। इसको लेकर उसके पति अरबिंद कुमार चौधरी ने सदर थाने में आवेदन भी दिया था। आवेदन में उन्होंने बताया था कि उनकी पत्नी डेढ़ साल पहले बेगूसराय में एक शादी समारोह में गई थी। वहां पर राजन कुमार उर्फ श्रवण चौधरी नामक लड़के से मुलाकात हुई। उससे मोबाइल पर बातचीत होने लगी थी। उनको इसकी जानकारी नहीं थी। जब वह घर से भाग गई तब जानकारी हुई। परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू किया। तब पता चला कि उनकी पत्नी राजन कुमार उर्फ श्रवण चौधरी जो कि बेगूसराय का रहने वाला है। उसके साथ अवैध रूप से रह रही है। इस बीच तीन दिन पहले सरिता अपने ससुराल आ गई और अपने पति और बच्चे के साथ रहने लगी। इसके बाद अचानक सुबह में जब बच्चे स्कूल गए तो दुपट्टा से पंखे में लटक कर आत्महत्या कर लिया। हालांकि किस बात को लेकर आत्महत्या किया इसकी जानकारी अब तक नहीं मिली है। मृतका के पति अरबिंद कुमार चौधरी ने कहा कि काम के बाद जब वापस खाना खाने घर पर आए तो देखा कमरा अंदर से बंद है। जब बाद में दरवाजा तोड़ कर देखा तो पंखे से सरिता का शव लटक रहा था।          इसके बाद पुलिस को सूचना दिया गया। घटना को लेकर सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने कहा कि घटना की सूचना मिली है। टीम को घटना स्थल पर भेजा गया है। शव को बरामद कर लिया गया है जांच की जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com