पशु चिकित्सालय का डीएम ने किया निरीक्षण

सहरसा:- जिलाधिकारी वैभव चौधरी द्वारा राजकीय पशु चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने दवा भंडार कक्ष में उपलब्ध दवाओं का अवलोकन किया। जिला पशुपालन पदाधिकारी को पशु चिकित्सा निमित सभी आवश्यक दवाओ के उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया है।          प्रयोगशाला निरीक्षण के क्रम में उपकरणों के सुचारु कार्यशिलता एवं आवश्यकतानुसार विभाग से नए उपकरण मांग हेतु पत्राचार करने का निर्देश दिया गया है। राजकीय पशु चिकित्सालय से संबंधित भंडार कक्ष निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने संरक्षित वैक्सीन का अवलोकन किया, जानकारी दी गई की वर्तमान वित्तीय वर्ष में लक्ष्य के अनुसार लगभग तीन लाख नौ हजार वैक्सीन प्राप्त हुए है। उक्त अवसर पर जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष भी गए एवं किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी ली।           जिला पशुपालन पदाधिकारी को परिसर में आवश्यकतानुसार मरम्मती कार्य हेतु आवश्यक कारवाई का निर्देश दिया गया है। उक्त अवसर पर आरडीडी (पशुपालन), जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com