आचार्य बिनोवा भावे की मनाई गई जयंती 

सहरसा:-भारतरत्न आचार्य बिनोवा भावे की 129 वीं जयंती विनोबा आश्रम में मनाई गई। सुपौल के पूर्व विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि मैं गांधी के बाद बिनोवा भावे और खान अब्दुल गफ्फार खान को पहली पंक्ति का सत्याग्रही मानता हूं। उन्होंने कहा कि सौभाग्य की बात है कि गांधीजी ने बिनोवा भावे को पहला सत्याग्रही बनाया था। मैं आज उनके प्रति श्रद्धा निवेदित करता हूं।          विनोबा आश्रम के संरक्षक मंडल सदस्य डॉ. अरविंद कुमार झा ने कहा कि गांधी जी ने जो सर्वोदय का सिद्धांत दिया उसे बिनोवा जी ने विकसित किया। सर्वोदय का सिद्धांत समता और अंतिम लोगों तक पहुंचने का माध्यम है। उनका सत्याग्रह सौम्य से सौम्यतर होता रहा और देश के कोने कोने में सर्वोदय की भावना को उन्होंने प्रवाहित किया‌। कोसी क्षेत्र में बिनोवा जी और पंडित राजेंद्र मिश्र के पहल पर सैकड़ो एकड़ जमीन भूदान को मिली। इस अवसर पर बिनोवा आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष विकास कुमार सिंह, सदस्य ज्योति सिंह, दीपक सिंह सहित वीरेंद्र पोद्दार, शंकर सिंह, अशोक ठाकुर वीणा देवी आदि मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com