निवर्तमान एसपी डॉ.शौर्य सुमन को पुलिस परिवार ने दी समारोहपूर्वक विदाई

जमुई:-निवर्तमान पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन के सम्मान में मलयपुर थाना परिसर में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिला कलेक्टर अभिलाषा शर्मा ने समारोह में मुख्य मेहमान के रूप में शिरकत किया।          जमुई के विभिन्न प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग भी इस अवसर पर मौजूद थे। अभ्यागतों ने विदाई सह सम्मान समारोह में डॉ. सुमन के कार्यकाल की जमकर प्रशंसा की और उनकी उपलब्धियों को गिनाया। साथ ही भविष्य की अग्रिम शुभकामनाएं दी। जिला कलेक्टर अभिलाषा शर्मा ने कहा कि डॉ. शौर्य सुमन के कुशल नेतृत्व में जमुई में विधि-व्यवस्था, नक्सलवाद और अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में कई उल्लेखनीय कार्य किए गए। माओवादियों को औकात बताना, ट्रैफिक व्यवस्था में क्रांतिकारी परिवर्तन, अपराधियों को सलाखों के पीछे धकेलना जैसे कार्यों से जहां आम लोग अमन-चैन से जीवन जी रहे हैं वहीं अवांछित तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है।           डीएम ने डॉ. सुमन के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके व्यक्तित्व को महान बताया साथ ही उनकी कार्यशैली और उनके व्यक्तित्व को लोगों के लिए प्रेरणादायक करार दिया। निवर्तमान पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने कहा कि पुलिस का कार्य टीम वर्क से होता है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों के भरपूर सहयोग मिलने का जिक्र करते हुए कहा कि इसी के चलते नक्सलियों और अपराधियों की नकेल कसी गई और उन्हें सलाखों के पीछे धकेला गया। दर्जनों घटनाओं का उद्भेदन भी इनके सहयोग से ही संभव हो सका। उन्होंने नवागत जिला कलेक्टर अभिलाषा शर्मा के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में उनकी अर्धांगिनी सदेह उपस्थित थीं। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश सुमन ने आगत अभ्यागतों का अभिनंदन करते हुए कहा कि एसपी डॉ. शौर्य सुमन के मार्गदर्शन में मुझे कार्य करने का अवसर मिला जो मेरे लिए गर्व की बात है। नक्सल गतिविधियों पर लगाम लगाने के साथ अपराधियों की नकेल कसने में उनका कुशल नेतृत्व मेरा ज्ञानवर्धन के साथ क्षमतावर्धन किया।          उन्होंने आगे कहा कि डॉ. सुमन की नेतृत्व क्षमता और संकट प्रबंधन कौशल ने विकट परिस्थितियों को भी सुव्यवस्थित तरीके से निपटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी स्थिरता और धैर्य ने अन्य अधिकारियों को भी प्रेरित करने के साथ उनके कार्यक्षेत्र में क्रांतिकारी सुधार किया। श्री सुमन ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एएसपी अभियान ओंकार नाथ सिंह ने एसपी डॉ. शौर्य सुमन के कार्यकाल से मिले अनुभवों का उल्लेख करते हुए कहा कि इनका आदर्श न केवल कार्य क्षेत्र में बल्कि व्यक्तिगत जीवन में भी लागू कर इंसान महान बन सकता है। उन्होंने कहा कि उनकी न्याय के प्रति प्रतिबद्धता, लंबित कांडों का नियमित अवलोकन और उसके निष्पादन की निगरानी ने जमुई जिला को नक्सलवाद और अपराध नियंत्रण के मामले में विशिष्ट स्थान पर विराजमान किया है। श्री सिंह ने अपने संबोधन के जरिए डॉ. सुमन की उपलब्धियों को विस्तार से गिनाया और उन्हें एक सफल पुलिस पदाधिकारी की संज्ञा दी। पुलिस अधिकारी आलोक कुमार, पुलिस परिवार के सदस्य अरविंद यादव, प्रभात कुमार, कलमकार अरविंद सिंह ने भी समारोह को संबोधित किया और डॉ. सुमन के कार्यशैली की तारीफ की। एडीएम सुभाष चंद्र मंडल, डीडीसी सुमित कुमार, एसएसबी कमांडेंट मनीष कुमार, सीआरपीएफ कमांडेंट विनोद कुमार मोहरिल, एसडीएम अभय कुमार तिवारी, सिविल सर्जन डॉ. कुमार महेंद्र प्रताप , डीटीओ मो. इरफान , डीएसपी मुख्यालय आफताब अहमद, झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार, उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार, मेजर अमित कुमार, सार्जेंट राजू कुमार, निरंजन कुमार, जमुई थानाध्यक्ष अरुण कुमार समेत बड़ी संख्या में प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी, कर्मी, मिडिया कर्मी, गणमान्य नागरिक इस अवसर पर उपस्थित थे। राज्य उद्घोषक डॉ. निरंजन कुमार ने साहित्यितिक एवं शायराना अंदाज में कार्यक्रम का मंच संचालन किया और खूब वाहवाही लूटी।           पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने अपने संबोधन के क्रम में डॉ. निरंजन के एंकरिंग की जमकर तारीफ की और उन्हें जिला प्रशासन का सहयोगी करार दिया। समारोह के दूसरे भाग में उपस्थित लोगों ने डॉ. शौर्य सुमन को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह समेत अन्य उपहार प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना की। मौके पर लजीज व्यंजन का भी पुख्ता इंतजाम किया गया था, जिसका स्वजनों ने जमकर रसास्वादन किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com