सहरसा में 14 साल की नाबालिग से कार में रेप

गोली मारने की धमकी देकर कार में बिठाया, आवाज बाहर न जाए इसलिए डीजे बजाते रहे

सहरसा:- 14 सितंबर को दो युवकों ने कार में 14 साल की लड़की के साथ रेप किया। लड़की ने सोमवार 16 सितंबर को सदर थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। मामला सदर थाना क्षेत्र का है। पुलिस लड़की को मेडिकल के लिए सदर अस्पताल भेजकर तफ्तीश में जुट गई है। पीड़िता के अनुसार शाम में सदर थाना क्षेत्र के कहरा-कुटी के पास से बकरी चराकर आ रही थी। उसी दौरान दो लड़का बुलाया। वो लोग कार में बैठने को बोला, जब नहीं बैठी तो जबरदस्ती बिठा लिए। बरियाही बाजार के आसपास ले जाकर गलत काम करने लगा। गाड़ी में 3 लोग थे। एक गाड़ी चला रहा था और दो लड़का उसके साथ गलत काम किया।           पीड़िता के अनुसार वो उनमें दो लड़कों को पहचानती है। एक का नाम बिट्टू और दूसरे लड़के का नाम अंकुश है। घटना को लेकर पीड़िता की चाची ने बताया कि यह पहले घर में कुछ नहीं बोली। कल शाम में जब प्यार से पूछे तब सारी बाते बताई कि दो लड़का इसके साथ गलत काम किया है। चाची के अनुसार दोनों लड़कों ने गाड़ी में नहीं बैठने पर उसे गोली मारने की धमकी भी दी। गाड़ी का शीशा लॉक कर बहुत तेज आवाज में डीजे बजाने लगे, ताकि इसकी आवाज बाहर नहीं जा सके। जब ये हल्ला करने लगी तो थप्पड़ से भी मारे। दांत भी काटा और कपड़ा भी फाड़ दिया। वहीं सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि पीड़िता के द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है। आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित लड़की को मेडिकल के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com