वेस्ट टू आर्ट विषय पर कार्यशाला का आयोजन

पटना:-भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना में शुक्रवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 के तहत संस्थान के निदेशक डॉ. अनुप दास के मार्गदर्शन में ‘वेस्ट टू आर्ट’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती सुषमा उपाध्याय, शिक्षिका, डीएवी विद्यालय, वाल्मी ने व्याख्यान दिया।           कार्यशाला में उनके द्वारा बनाई गई चीजों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस प्रदर्शनी के माध्यम से श्रीमती उपाध्याय ने बताया कि रचनात्मक जानकारी के माध्यम से हम कचरे या बेकार की चीजों को एक नया रूप दे सकते हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को यह बताना था कि कचरे और बेकार सामान से खूबसूरत और उपयोगी चीजें बनाई जा सकती हैं।          इस प्रदर्शनी में संस्थान के 70 से अधिक कर्मियों की सहभागिता रही। संस्थान के कार्यकारी निदेशक डॉ. आशुतोष उपाध्याय ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन से लोगों में जागरूकता बढ़ती है और लोग बेकार चीजों का सही तरह से उपयोग करना सीख पाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के लिए बहुत जरूरी है।           संस्थान के स्वच्छता अभियान के अध्यक्ष डॉ. शंकर दयाल ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम आगे भी होते रहेंगे और हम सब मिलकर समाज में ‘स्वच्छता ही सेवा है’ संदेश का संप्रेषण करते रहेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com