जिन-जिन मौजों में व्यवधान दूर कर दिया गया है वहां तीव्र गति से किया जाय निर्माण कार्य

सहरसा:-राष्ट्रीय राजमार्ग सं०-107 के किमी 30.150 से किमी 83.750 (महेशखूँट-सोनवर्षा राज-सहरसा-मधेपुरा-पुर्णियाँ खण्ड) के चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य हेतु कुल 27 मौजों (सोनवर्षा, मनौरी, सोहा, मुरली, भटौनी, पहाड़पुर, हमीदपुर उर्फ भालपुर, सिमरी, बख्तियारपुर, बरसम, बलही, बल्थी, मदनपुर, भौआरा, चैनपुर, पड़री, बनगाँव, बरियाही, दिधिया, कहरा, सुलिन्दावाद, सहरसा, पटुआहा, बैजनाथपुर, गम्हरिया, तिरी एवं खजुरी) में अर्जित की गई भूमि के संबंध में कार्यकारी ऐजेंसी द्वारा बताया गया कि NH-107 के रोड की लंबाई 90 Km है, जिसमें से सहरसा जिलान्तर्गत Pkg-1 में रोड, की लंबाई 53.6 Km पड़ता है।                              इसके अंतर्गत 33.98 Km का मिट्टी का कार्य संपन्न हो गया, 33.33 Km के गिट्टी का कार्य संपन्न हो गया एवं कालीकरण का कार्य 33.225 Km का कार्य संपन्न हो गया। सहरसा जिला अंतर्गत नाली बनाने का कार्य 11.58 Km था जिसमें से 9.08Km का कार्य संपन्न हो गया। कुल-52 छोटा पुलिया बनाने का था जिसमें से 51 पुलिया का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया। कुल-7 मध्यम पुलिया बनाना था, वह कार्य संपन्न हो गया। एक बड़ा पुल बनाना था वो भी संपन्न हो गया है। दो VUP का कार्य संपन्न हो गया। VUP के Approach Road का कार्य प्रगति पर है। दो ROB बनाना था उसका कार्य प्रगति पर है। जिला अंतर्गत Toll Plaza निर्माण कार्य प्रगति पर है। मौजा-पड़ी एवं बनगाँव के भू-धारियों द्वारा NH-107 के निर्माण कार्य में किये गये व्यवधान/बाधा को दूर कर दिया गया है। जिन मौजो में व्यवधान को दूर कर दिया गया है उन मौजो में निर्माण कार्य त्वरित गति से करने हेतु कार्यकारी ऐजेंसी को अपने स्तर से पत्र देने हेतु परियोजना निदेशक, NHAI, बेगूसराय को निदेश दिया गया।                             कार्यकारी ऐजेंसी द्वारा बताया गया कि सिमरी बख्तियारपुर अंचल अन्तर्गत मौजा बल्थी में भू-धारियों द्वारा NH-107 के निर्माण कार्य में लगभग 100 मीटर में व्यवधान/बाधा उत्पन्न किया जा रहा है। उक्त के आलोक में अंचल अधिकारी, सिमरी बख्तियारपुर को निदेश दिया गया कि थानाध्यक्ष, सिमरी बख्तियारपुर से समन्वय स्थापित कर उक्त स्थल पर व्यवधान/बाधा को दूर करना सुनिश्चित करेंगे। इस संबंध में समाहर्त्ता, सहरसा द्वारा जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, सहरसा को निदेश दिया गया है कि संबंधित अंचल अधिकारी/भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता, सदर सहरसा/सिमरी बख्तियारपुर एवं अनुमंडल पदाधिकारी, सदर सहरसा/सिमरी बख्तियारपुर से समन्वय स्थापित कर बाधा का निराकरण किया जाय। यदि आवश्यकता हो तो दण्डाधिकारी तथा पुलिस बल की प्रतिनियुक्त कर निर्माण कार्य सुचारू रूप से प्रारंभ किया जाय। भारतमाला परियोजना के तहत पकैज-V (N.H.327Ext) (परसरमा से बरियाही किमी 0.000 से किमी 24.037, बनगाँव बाईपास किमी 0.000 से किमी 3.818 एवं बरियाही महिषी किमी 0.000 से किमी 5.715 तक) के राष्ट्रीय राजमार्ग सं०-N.H.327Ext के चौड़ीकरण एवं जिर्णोद्धार कार्य हेतु कुल 16 मौजों (बनगाँव, बरियाही, बलहापट्टी, मुरली बंसतपुर, रहुआ, देवना गोपाल, गंगोरा बिहरा, पटोरी, पंचगछिया, सिहौल, महिषी, पुरीख, बेला, बरहसेर एवं तुनियाही) में भूमि अर्जित की जा रही है।                                                        N.H.327Ext के कार्यकारी ऐजेंसी के द्वारा बताया गया कि मौजा-बेला में दोनो तरफ नाला एवं सड़क निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, मौजा बनगाँव ईस्ट में भी सड़क निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। कार्यकारी ऐजेंसी द्वारा बताया गया कि मौजा बनगाँव में लगभग 1300 मीटर में व्यवधान था जिसमें से 900 मीटर पर व्यवधान दूर कर दिया गया है। शेष व्यवधान को दूर करने की कार्रवाई की जा रही है। जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, सहरसा द्वारा बताया गया कि मौजा पुरीख, तुनियाही, पंचगछिया एवं सिहौल इत्यादि में व्यवधान दूर कर दिया गया है।           संबंधित कार्यकारी ऐजेंसी को निदेश दिया गया कि जिन-जिन मौजों में व्यवधान दूर कर दिया गया है वहाँ निर्माण कार्य तीव्र गति से किया जाय।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com