जिलांतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो में राहत, बचाव हेतु किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई

सहरसा:-प्रधान सचिव जल संसाधन विभाग संतोष कुमार मल्ल द्वारा जिलांतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो मे राहत, बचाव हेतु किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई एवं यथोचित दिशा निर्देश गए। उक्त अवसर पर जिलाधिकारी वैभव चौधरी द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो में किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी दी गई।          उन्होंने बताया की बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो में वरीय पदाधिकारी एवं स्थानीय प्रशासनिक पदाधिकारी लगातार दौरा कर राहत एवं बचाव हेतु किए जा रहे कार्यों का पर्यवेक्षण कर रहे है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो में संचालित सामुदायिक रसोई के माध्यम से प्रभावित व्यक्तियों हेतु भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।वर्तमान में बाढ़ प्रभावित प्रत्येक पंचायत में सामुदायिक रसोई का संचालन स्थानीय प्रशासन के देखरेख में संचालित है। उन्होंने बताया की बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो से संबंधित ऐसे परिवार जो सामुदायिक रसोई तक आने में असमर्थ है,ऐसे परिवारों को जिला प्रशासन द्वारा सुखा राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं स्थानीय प्रशासन के सहयोग से अनेकों व्यक्तियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है एवं बचाव हेतु टीम निरंतर प्रयासरत है। तटबंध का निरंतर पर्यवेक्षण किया जा रहा है। वर्तमान में तटबंध पूरी तरह से सुरक्षित है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो मे कुल 12 टीम की तैनाती की गई है,साथ ही आश्रय स्थल के निकट स्वास्थ्य शिविर संचालित है,जिसके माध्यम से बाढ़ पीड़ित परिवारों को आवश्यतानुसार स्वास्थ्य संबंधी सहायता प्रदान की जा रही है। एंबुलेंस, चलंत मेडिकल टीम की व्यवस्था बाढ़ पीड़ित व्यतियों के सहायता हेतु सुनिश्चित की गई है।पशु चिकित्सा हेतु कुल 16 दल प्रभावित क्षेत्र में कार्यशील है,साथ ही सात चलंत पशु चिकित्सा वाहन भी चल रहे है।         समीक्षा के क्रम में प्रधान सचिव द्वारा राहत कार्यों में और तेजी लाने एवं सभी संबंधित विभागों को निर्धारित कार्यों के सम्यक निर्वहन का निर्देश दिया गया है। कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग एवं विद्युत को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो में बाढ़ के कारण विरुपित सड़क, विद्युत उपकरणों के अविलंब मरम्मती हेतु ठोस कार्ययोजना प्रस्तुत करने एवं इसके अनुपालन का निर्देश दिया गया है। बैठक में मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जीविका हिमांशु शर्मा भी उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com