बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए माले ने किया भिक्षाटन

सहरसा:- शनिवार को माले कार्यकर्त्ताओं ने भिक्षाटन कर बाढ़ पीड़ितों के लिए राशि संग्रह का कार्य किया। माले कार्यकर्त्ताओं ने कचहरी चौक पर भिक्षाटन कर बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता राशि जुटायी। भिक्षाटन कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय पार्षद खेग्रामस माले विक्की राम एवं संचालन ऐक्टू जिला सचिव मुकेश कुमार ने किया। आमजनों, व्यवसायियों ने उक्त कार्यक्रम में राशि देकर सहयोग किया। राष्ट्रीय पार्षद खेग्रामस माले विक्की राम ने कहा कि संगठनों एवं आमजनों को आगे आकर बाढ़ पीड़ितों की सहायता करनी चाहिए।         मानवता के लिहाज से हमें बाढ़ पीड़ितों की मदद करनी चाहिए। ऐक्टू जिला सचिव मुकेश कुमार ने कहा कि प्रतिनिधियों को भी आगे आकर अपने दायित्व का निर्वहन करना चाहिए। लोगों ने भी बड़ी संवेदना के साथ संभव सहायता राशि दी। गरीब व असहायों की सेवा से बड़ा कोई दूसरा सेवा नहीं है। भिक्षाटन कार्यक्रम में रणधीर ठाकुर, सीताराम यादव, कमल किशोर यादव, सलाउद्दीन सहित कई मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com