डीएम करेंगी ताइक्वांडो खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन

जमुई:-जिला कलेक्टर अभिलाषा शर्मा 27 अक्टूबर को खैरा स्थित खेल भवन सह व्यायामशाला के परिसर में 27-29 अक्टूबर तक निर्धारित ताइक्वांडो खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगी। तीन दिनों तक चलने वाले इस खेल प्रतियोगिता में राज्य के सभी 38 जिलों के 14 वर्ष के करीब 300 बाजीगर हिस्सा लेंगे और अपने जज्बा और जुनून का प्रदर्शन करेंगे। बिहार सरकार, खेल विभाग और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के निर्देश पर जिला प्रशासन इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है। राज्य स्तरीय ताइक्वांडो खेल प्रतियोगिता की तैयारी जारी है। उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा नागमणि कुमार वर्मा ने इस आशय की जानकारी देते हुए कहा कि ताइक्वांडो एक कोरियाई मार्शल आर्ट और लड़ाकू खेल है। इसका उद्गम दक्षिण कोरिया में ताई (पैर से प्रहार), क्वोन हाथ से प्रहार और डू (कला या तरीका) से हुआ है। दुनिया के 200 से अधिक देशों में यह खेल प्रचलित है। इसमें मुक्का और लात मारने की तकनीक शामिल है।                                            ओलंपिक में इस खेल का प्रदर्शन 1988 में आरंभ हुआ। ताइक्वांडो को 12 वर्षों के बाद यानी 2000 के ओलंपिक में पूर्ण पदक वाला खेल और 2020 में पैरा ओलंपिक में स्थाई जगह मिली। यह खेल ताइक्योन, कराटे और चीनी मार्शल आर्ट की संयुक्त उपज है। ताइक्वांडो के बाजीगर होगू और टोपी नामक उपकरण का इस्तेमाल कर इस खेल को खेलते हैं। शिष्टाचार, अखंडता, दृढ़ता, आत्म नियंत्रण और अदम्य भावना के अपने पांच सिद्धांतों के अलावे इस खेल में शारीरिक कौशल की जरूरत होती है। इस खेल की खास पहचान “किक मूवमेंट” का तालमेल है। श्री वर्मा ने आगे कहा कि इस खेल को ज्यादा से ज्यादा प्रचलित करने के लिए ही इसका राज्य स्तर पर जमुई में आयोजन किया जा रहा है ताकि हर इलाके के लोग इसके बारे में जान और समझ सकें। उन्होंने खेल प्रेमियों से इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता को सफल बनाने की अपील की। उधर खेल विभाग उद्घाटन सत्र के साथ तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता की तैयारी में जुटा हुआ है। मेहमानों के आवासन, सुरक्षा के साथ अन्य सुविधाओं का खास ख्याल रखा जा रहा है। बाजीगरों के आने का सिलसिला आरंभ हो चुका है। उनके खैरमकदम में विभागीय अधिकारी और कर्मी जुटे हुए हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com