महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए कौशल विकास जरूरी

पटना:-भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के निदेशक डॉ. अनुप दास के मार्गदर्शन में मंगलवार को अनुसूचित जाति उप योजना (एससीएसपी) कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं की आजीविका बढ़ाने के लिए ‘कृषि एवं गैर-कृषि आदानों के माध्यम से क्षमता निर्माण’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।           महिला वैज्ञानिकों एवं तकनीकी अधिकारियों की टीम ने महिला किसानों की आय में वृद्धि एवं उनके सशक्तिकरण के लिए प्रदान किए गए आदानों की प्रगति जानने एवं समीक्षा करने के लिए पटना जिले के चांदमारी, लोधीपुर, मखदुमपुर एवं नेउरा गांवों का भ्रमण किया। सिलाई मशीन की विभिन्न महिला लाभार्थियों ने कौशल वृद्धि एवं पारिवारिक आय में वृद्धि के लिए अपना आभार एवं प्रसन्नता व्यक्त की| उनके जीवन स्तर में बहुत सुधार हुआ। श्रीमती मधु देवी, श्रीमती गायत्री देवी एवं श्रीमती आभा देवी नामक महिला किसानों ने संस्थान के गैर-कृषि हस्तक्षेप (सिलाई मशीन) के माध्यम से उद्यमिता के साथ-साथ इसे अतिरिक्त आय का स्रोत बनाया, जिससे उनके बच्चों की शिक्षा, घरेलू खर्च एवं भविष्य के लिए बचत में मदद मिली। चांदमारी, लोधीपुर गांव में 20 एवं मखदुमपुर, नेउरा में 15 ग्रामीण महिलाएं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर, पटना के हस्तक्षेपों से लाभान्वित हुईं | इसके बाद वैज्ञानिक-कृषक संवाद का आयोजन किया गया, जिसमें कृषि संबंधी समस्याओं तथा रबी फसल नियोजन पर चर्चा की गई।          कृषि और गैर-कृषि हस्तक्षेपों के प्रभाव आकलन ने ग्रामीण महिलाओं को और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। महिलाएं प्रसन्न थीं और उन्होंने संतोष व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रजनी कुमारी, डॉ. रचना दूबे, डॉ. कुमारी शुभा, डॉ. कीर्ति सौरभ, डॉ. आरती कुमारी, डॉ. सोनका घोष, नुपुर कुमारी, उषा किरण ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com