डॉक्टर संतोष कुमार शर्मा को मिला अंतर्राष्ट्रीय सम्मान

पटना:-नई दिल्ली के एन डी ऍम सी कोन्वेंसन सेंटर में महर्षि विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित बी द फेस ऑफ़ इनोवेशन एंड चैज अंतर्राष्ट्रीय शिक्षाविद सम्मलेन 2024 में होली विज़न ग्रुप ऑफ़ स्कूल के महानिदेशक डॉ. संतोष कुमार शर्मा, सी. बी. एस. सी. के जॉइंट सेक्रेटरी डॉ. आर. पी. सिंह और महर्षि यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर डॉ. भानु प्रताप सिंह के द्वारा ग्रेट एजुकेशनिस्ट ऑफ़ ईयर से सम्मानित किया गया।शिक्षाविदों के इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मलेन में जहाँ 30 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया कार्यक्रम में महर्षि विश्वविद्यालय के चांसलर अजय प्रकाश श्रीवास्तव, एयर वाईस मार्शल ए. के. सिंह (विशिष्ट मेडल प्राप्त), अनवर हलीम, आई. एफ. एस, जार्दन के पूर्व राजदूत महर्षि विश्वविद्यालय के निदेशक डॉ. रतिश गुप्ता, नॉवेल अकादमी गोरखपुर के अकादमी निदेशक डॉ. विनय कुमार झा, आईपा के बिहार चैप्टर के उपाध्यक्ष डॉ. अभिमन्यु मिश्रा ने अपने उदगार व्यक्त किये।           डॉ. संतोष शर्मा ने अपने उदगार में कहा कि हम नई नई तकनिकी से नई उचाईयो को छू रहे हैं परन्तु हमें अपने सनातन संस्कृति को नही भूलना चाहिए, नहीं तो प्रकृति का प्रकोप हमें झेलना पड़ेगा। शिक्षाविद समाज का दर्पण होता है, हमेशा जागरूक होकर समाज को सचेत भी करना होगा। बिहार कलाश्री पुरस्कार परिषद के अध्यक्ष सह महासचिव निर्देशक विश्वमोहन चौधरी संत ने डॉ. संतोष को इस अंतरराष्ट्रीय सम्मान के लिए बधाई दिया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com