जिलाधिकारी ने विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का किया निरीक्षण

सहरसा:- जिलाधिकारी वैभव चौधरी द्वारा जिला बाल संरक्षण इकाई के सौजन्य से संचालित विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण क्रम में जिलाधिकारी द्वारा दी जा रही सुविधाओं का निरीक्षण किया गया।           उन्होंने परिसर में संस्थापित सीसीटीवी के कार्यशीलता की जांच की एवं उक्त अवसर पर उपस्थित सुरक्षाकर्मियों से वार्तालाप क्रम में सुरक्षा व्यवस्था हेतु किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी ली एवं निर्धारित दायित्वों के सम्यक निर्वहन हेतु निर्देशित किया। विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान परिसर निरीक्षण क्रम में जिलाधिकारी द्वारा पेयजल, अन्य मूलभूत सुविधा उपलब्धता का अवलोकन किया गया एवं आवश्यतानुसार आरओ संस्थापन का निर्देश दिया गया है।                                                    उन्होंने आवासित बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे चिकित्सीय सुविधा के संबंध में जानकारी प्राप्त की, तत्संबंधी अभिलेखों की जांच की एवं इसके समुचित संधारण का निर्देश दिया। समीक्षा क्रम में यह तथ्य उभरकर सामने आया की आवासित बच्चों के स्वास्थ्य सम्बंधी जांच हेतु एवं आवश्यतानुसार चिकित्सीय सुविधा प्रदान करने हेतु डॉक्टर की प्रतिनियुक्त की गई है जिनके द्वारा वर्तमान में निर्धारित कार्य के सम्यक निर्वहन में शिथिलता बरती जा रही है।          तदनुसार संबंधित चिकित्सक से कारण पृच्छा का निर्देश दिया गया है एवं प्रतिनियुक्त चिकित्सक को आवंटित कार्य को पूर्ण तत्परता से निष्पादित करने का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी द्वारा बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही भोज्य सामग्रियों की गुणवत्ता की जांच की गई एवं विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान प्रबंधन को निर्धारित मेनू के अनिवार्य अनुपालन का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बच्चो के भार एवं ऊंचाई मापने वालों यंत्रों के क्रियाशीलता की जांच की। मौके पर मौजूद सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई शैलेंद्र कुमार चौधरी एवं विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान समन्वयक टूशी कुमारी को संस्थान के विभागीय निदेशो के अनुरूप और उत्कृष्ट प्रबंधन हेतु निर्देशित किया गया है।          उक्त अवसर पर सिविल सर्जन, पुलिस उपाधीक्षक, उप निदेशक जनसंपर्क, सीपीओ, अध्यक्ष सीडब्ल्यूसी प्रेमशंकर झा, सदस्य शंकर कुमार, अश्वनी कुमार सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com