पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर युवा कांग्रेस ने भोजन बांटकर दिया श्रद्धांजलि

सहरसा:-पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर युवा कांग्रेस ने दीनहीन को रोटी बैंक के सहयोग से भोजन बांटकर उन्हें श्रद्धांजलि दिया। रेलवे स्टेशन परिसर में बिहार युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुदीप कुमार सुमन के द्वारा दीनहीन के बीच भोजन सामग्री बांटकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।          कार्यक्रम का आयोजन कर रहे युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव सुदीप कुमार सुमन ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह जी विश्व स्तरीय अर्थशास्त्री थे नरसिम्हा रॉ देश में अर्थिक समृद्धि का पटरी बिछाने का काम किए और मनमोहन सिंह ने आर्थिक समृद्धि का रेल चलाने का काम किए हैं जिसका उदाहरणा ऐतिहासिक 72000 करोड़ रुपए किसानों का ऋण माफी है डॉ. मनमोहन सिंह हर हमेशा समाज के गरीब और कमजोर के लिए सोचते थे जिसका उदाहरणा है कि वे अपने प्रधानमंत्री काल में खाद्य सुरक्षा विधेयक पारित करवाने का काम किए। देश मनमोहन सिंह जी का सदैव ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा कि आज वर्तमान सरकार जो पांच किलो आनाज बांट कर अपना पीट थपथपा रही है वह मनमोहन सिंह के कृपा से देश के जीडीपी 10 प्रतिशत आकड़ों को पार डॉ. मनमोहन सिंह के ही शासनकाल में संभव हो पाया। मौके पर प्रदेश कांग्रेस नेता केशर कुमार सिंह ने कहा कि मनमोहन सिंह जैसे नेता विरला ही पैदा होते देश के विषम राजनीत और आर्थिक प्रस्थिति में देश को आगे बढ़ाने का डॉ. मनमोहन सिंह के सिवाय दूसरे से संभव नहीं था।                                    इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश नेता रामसागर पांडेय ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह का हम देशवासी ऋणी हैं वे बोलते कम करते ज्यादा थे। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रेमलाल सादा, युवा कांग्रेस के रवि कुमार, सन्नी ठाकुर, मो. युसुफ समेत कई मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com