सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का प्रगति यात्रा नहीं दुर्गति यात्रा सिद्ध हुई हैं:-गुड्डू हयात

सहरसा:- सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का प्रगति यात्रा नहीं दुर्गति यात्रा सिद्ध हुई हैं। उक्त बातें नगर निगम के उप महापौर सह युवा राजद के प्रदेश महासचिव उमर हयात गुड्डू ने कहा। उन्होंने कहा कि सहरसा के महिषी प्रखंड के तेलवा में करोड़ों की राशि पानी की तरह बहा दिया गया और अंतिम समय में यात्रा को रद्द कर आमलोगों के मेहनत के कमाई का टेक्स के राशि का दुरूपयोग किया गया। शहर के बंगाली बाजार में रेलवे ओवरब्रिज, बैजनाथपुर पेपर मिल, शहर में जलजमाव की समस्या से निदान की कार्ययोजना, सहरसा स्टेडियम का विकास, सत्तरकटैया व बनमा इटहरी प्रखंड सह अंचल कार्यालय के भवन निर्माण की घोषणा, विमान उड़ान योजना की घोषणा सहित कई योजनाओं की घोषणा पूर्व में कई बार की जा चुकी हैं।         पुराने घोषणाओं पर ही प्रगति यात्रा के दौरान विकास की नई गाथा को गढ़ने की कोशिश की जा रही हैं। लेकिन ये घोषणाएं धरातल पर कभी नहीं उतर पाया। उन्होंने कहा कि प्रगति यात्रा में किये गए खर्च सरकारी खजाने का लूट साबित हुआ है। प्रगति यात्रा में जितने भी विभाग के स्टॉल लगाए गए थे वो पूर्व के योजनाओं का अनुपालन है नई योजनाएं सहरसा के आमलोगों के विकास के लिए नहीं घोषित की गई जो सहरसा के आमलोगों के साथ छलावा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com