सेवानिवृत स्वास्थ्य कर्मी श्रीकांत झा के निधन पर शोक व्यक्त

सहरसा:-स्वास्थ्य विभाग के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाले सोनवर्षा राज प्रखंड क्षेत्र के बेहट गांव निवासी 86 वर्षीय सेवानिवृत स्वास्थ्य कर्मी का निधन बीते शुक्रवार को ईलाज के क्रम में सदर अस्पताल में हो गया था।निधन की खबर सुनते ही पत्रकारों, शहर के जनप्रतिनिधिगण सहित कई अन्य समाजसेवियों ने शोक संवेदना व्यक्त किया। पत्रकार भार्गव झा ने बताया कि विगत कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे, लेकिन शुक्रवार की रात अचानक उनका निधन हो गया। आगे उन्होंने बताया कि उनकी अंतिम इच्छा थी कि उनका दाह संस्कार गंगा नदी के किनारे किया जाए। ऐसे में उनकी अंतिम इच्छा को पूर्ण करने हेतु उनका दाह संस्कार गंगा नदी के किनारे मुंगेर घाट में शनिवार को किया गया।                              जहां दाह संस्कार में शामिल लोगों के बीच पुत्र पत्रकार भार्गव भारद्वाज ने मुखाग्नि दिया। उनके निधन पर पूर्व मंत्री सह भाजपा विधायक डॉ. आलोक रंजन, महापौर बैन प्रिया, पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना, उप महापौर उमर हयात गुड्डू, वार्ड पार्षद दीक्षा भारती, चंदन सिंह, लोजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र शर्मा, भाजपा नेता शशिशेखर सम्राट, समाज सुवेन्द्र कुमार बबलू, राज्य मानवाधिकार आयोग के जिलाध्यक्ष चन्द्र भूषण झा, ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश झा, जिला प्रभारी आशुतोष झा उर्फ़ भगवान राय, डॉ रमण कुमार झा, राकेश कुमार बंटी झा, पूर्व उप प्रमुख कुमार मौलेश सिंह, डेली बिहार के संपादक आशिष कुमार झा ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर उनकी पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करें, साथ ही शोक सम्पत परिवार को इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें। सनद रहे कि स्व. झा वर्ष 2002 में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवर्षा राज से हेड क्लर्क पद से सेवानिवृत हुए थे। जहां उन्होंने लगभग 33 वर्षों तक अपनी सेवा दी थी। इसके पहले सौर बाजार, छातापुर पीएचसी में सेवा दी थी। स्व. झा अपने पीछे पुत्र पंकज झा, भार्गव भारद्वाज, पुत्री नीति झा, प्रीति झा, पुत्र वधु अंजना भारती, विभा कुमारी, भतीजा सेवानिवृत एसआई अशोक कुमार झा, मणिकांत झा, हीरकांत झा, कुमोद झा, पौत्र गोविन्द कुमार, आदित्य भारद्वाज सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com