जिलेभर में विद्या की अधिष्ठात्रि देवी मां सरस्वती की पूजा धूमधाम से मनाया गया

सरस्वती पूजा को लेकर सुबह से ही शहर और आसपास के क्षेत्रों में बढ़ गई चहल पहल

  सहरसा:- जिलेभर में विद्या की अधिष्ठात्रि देवी मां सरस्वती की पूजा धूमधाम से मनाया गया। सरस्वती पूजा को लेकर सुबह से ही शहर और आसपास के क्षेत्रों में चहल पहल बढ़ गई। वहीं शिक्षण संस्थान, विभिन्न विद्यालयों, कोचिंग संस्थानों सहित घर-घर में मां शारदे की पूजा अर्चना की गई। दर्जनों जगहों पर सुंदर पंडाल बनाकर विद्या की अधिष्ठात्रि देवी मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गई।            शहर में तकरीबन एक हजार प्रतिमा स्थापित की गई थी।प्रतिमा का वैदिक मंत्रोचार के बीच प्राण प्रतिष्ठा कर श्रद्धालु सरस्वती मां की पूजा अर्चना किये। श्रद्धालुओं ने शाम में आरती और प्रार्थना किया। प्रतिमा का विसर्जन कल बुधवार को अधिकतर जगहों पर किया जाएगा। कई जगहों पर आज ही प्रतिमा विसर्जन करने की सूचना है। शहर में कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी जगहों पर हर्षोउल्लास का वातावरण था। उत्साहित हो छात्र-छात्राएं मां शारदे की अराधना में तल्लीन दिखे। छात्र-छात्राएं ने हंसी खूशी से सरस्वती पूजा मनाएं। हालांकि कहीं-कहीं हुल्लड़वाजी भी पूजा के नाम पर किया गया।    सरस्वती पूजा को लेकर चौकस रही सुरक्षा व्यवस्था:- सरस्वती पूजा को लेकर सोमवार को सुरक्षा व्यवस्था चौकस रही। पुलिस भ्रमणशील रही। विधि-व्यवस्था की बेहतरी के लिए भीड़ पर नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन ने जगह-जगह चौक-चौराहों पर पुलिस बलों सहित दंडाधिकारी की तैनाती की थी। सरस्वती पूजा विसर्जन को लेकर जुलूस का मार्ग निर्धारित कर शांतिपूर्ण तरीके से विसर्जन करने को कहा गया। जिलाधिकारी वैभव चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने जारी संयुक्त आदेश में पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में निगरानी करने का निर्देश दिया था।          लहरिया कट बाइक चला हार्न बजा हुड़दंग मचाने वाले लड़कों की जगह-जगह यातायात पुलिस ने ढूंढ-ढूंढ कर खबर ली। इस दौरान सरस्वती पूजा में लगे विभिन्न पूजा स्थलों में छात्राओं की भारी भीड़ की सुरक्षा के लिए पुलिस चौकस रही। सोमवार को पूजा आयोजन शांति से बीता। बटराहा स्थित आवास पर अनुराग कुमार अन्नू के द्वारा मां शारदे की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। शाम में आरती और प्रार्थना किया गया। मौके पर स्नेहा कुमारी, इच्छा कुमारी, मीनू देवी, माला देवी, ललित दास, रिंकी देवी सहित कई मौजूद थे। डुमरेल वार्ड नं 33/26 स्थित ओएसआर पब्लिक स्कूल में बसंत पंचमी हर्षोल्लास से मनाया गया। मां सरस्वती का पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से हुआ। सभी ने मां सरस्वती का पूजन कर प्रसाद ग्रहण किया।       शाम में भजन संध्या का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्राचार्य सह निदेशक आलोक वत्स ने मां सरस्वती की प्रतिमा का पूजन कर आरती की। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक चंद्रभूषण कुमार, विशाल कुमार, राजीव कुमार, अनुपम कुमार झा, प्रवेश कुमार, विजय कुमार सिन्हा, शिक्षिका अणु कुमारी, सिमरन कुमारी, नूर साहिन, कोमल कुमारी, ज्योति कुमारी सहित मानस, अंशु, गौतम, हर्ष, प्रियओम, रूपक, आयुष, शिवम, केशव, मयूरी, मेघा, अंजनी, साजन, अंकित, साक्षी सुमन, विनीत, स्कंद, मुकुंद, आरभ सहित छात्र-छात्राएं व उनके अभिभावक सहित कई लोग मौजूद थे। शहर के कृष्णा नगर वार्ड नं 23/36 बटराहा स्थित माहेश्वरी पब्लिक स्कूल में भव्य सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया। मौके पर निदेशक रविन्द्र झा, प्राचार्य प्रेमलता झा, उप प्राचार्य मोहन झा सहित छात्र-छात्राएं मौजूद थे। भवानी नगर वार्ड नं 13/17 स्थित स्नेही संगीतालय में बड़े धूमधाम से सरस्वती पूजा मनाया गया।                           इस अवसर पर स्नेही संगीतालय परिसर में स्थित विद्या एवं बुद्धि की देवी मां सरस्वती के मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। मां सरस्वती का पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से हुआ। पूजन आदि के बाद छात्र-छात्राएं के द्वारा वाद्ययंत्रों के साथ सरस्वती वंदना की गई। इस अवसर डारेक्टर अर्चना स्नेही मां सरस्वती का पूजन कर प्रसाद ग्रहण किए। सभी ने मां सरस्वती की प्रतिमा का पूजन कर आरती किया एवं ज्ञान विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां शारदे से सभी की कल्याण के लिए मंगलकामना की। मां शारदे पब्लिक स्कूल सह हाई स्कूल कोचिंग सेंटर बैजनाथपुर में भी भव्य सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया। मौके पर संस्थापक रंजीत कुमार साह सहित छात्र-छात्राएं मौजूद थे। भक्तिभाव से की गई कला और विद्या की देवी मां शारदे की पूजा-अर्चना:- वसंत पंचमी भारतीय जनजीवन को नव उल्लास से भर देता है।                           वैदिक काल से ही ज्ञान और कला की देवी मां सरस्वती की आराधना विद्यार्थी, शिक्षाविद, कवि, लेखक, गायक, वादक, नर्तक, नाटककार, चित्रकार सभी अपनी तरह से करते हैं। छात्र-छात्राओं को अपने शिक्षण संस्थानों के अलावा अपने-अपने घरों में पूरी श्रद्धा के साथ विद्या की देवी मां शारदे की आराधना करते देखा गया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com