लेलन पंडित यदुनंदन शर्मा अवतार, हरेलन दुख किसान के:-कांग्रेस

गया:-महान स्वतंत्रता सेनानी, किसानो के मसीहा, गया जिला कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष, पंडित यदुनंदन शर्मा की 129 वीं जयंती गया के स्थानीय अनुग्रह नारायण रोड स्थित दुबे आश्रम में कॉंग्रेस पार्टी के तत्वावधान में मनाई गई। सर्वप्रथम स्व. पंडित यदुनंदन शर्मा के चित्र पर माल्यार्पण के पाश्चात्य उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो. विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, दामोदर गोस्वामी, प्रद्युम्न दुबे, शिव कुमार चौरसिया, श्रीकांत शर्मा, टिंकू गिरी, पंडित भूषण मिश्रा, अघोरी कैलाश मिश्रा, विद्या शर्मा, विपिन बिहारी सिन्हा आदि ने कहा कि भारत के कार्ल मार्क्स कहे जाने वाले स्वामी साहजानंद सरस्वती के परम सहयोगी पंडित यदुनंदन शर्मा का मध्य-दक्षिण बिहार के गांवों में किसान उनके बारे में हमेशा यह गीत लेलन पंडित यदुनंदन शर्मा अवतार हरेलन दुःख किसान के गया करते थे।          नेताओ ने कहा कि पंडित यदुनंदन शर्मा गया जिला के बेलागंज प्रखंड अंतर्गत नेयामतपूर गांव में आश्रम बनाने का काम किए जहां देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू, महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस, किसान मजदूर के मसीहा स्वामी सहजानंद सरस्वती सहित अनेकों महान हस्तियों का हमेशा आना, जाना रहा। पंडित यदुनंदन शर्मा जमींदारी उन्मूलन में गरीब, मध्यमवर्गीय किसान, मजदूर के साथ मिल कर दिन रात काम किए, इसके बारे में एक किताब भी लिखने का काम किया। नेताओ ने केंद्र एवं राज्य सरकारों से पंडित यदुनंदन शर्मा आश्रम, नेयामतपूर, बेलागंज को इनके नाम पर संग्रहालय, शोध संस्थान,पुस्तकालय, तथा मध्य- दक्षिण बिहार के किसानो के लिय रिसर्च सेंटर खोलने की मांग किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com