मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से मिला अजय को मिला नया जीवन

बक्सर:-राज्य सरकार लोगों के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है। जिनमें से सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक है मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना। जिसके तहत जरूरतमंद और बीमार लोगों को सालाना इलाज के लिए पांच लाख रुपये का वहन सरकार करती है। जिसका लाभ आज कई जरूरतमंद लोगों को मिल रहा है। ऐसे ही एक लाभुक है जिला मुख्यालय स्थित आदर्श नगर के रहने वाले अजय चौरसिया। जिनको मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के माध्यम से आज एक नया जीवन मिला है। अजय चौरसिया की दोनों किडनी खराब हो चुकी थी। जिसको लेकर कई बड़े स्वास्थ्य संस्थानों का चक्कर लगा चुके थे। इस दौरान उनके परिवार के कंधों में खर्चों का दबाव बढ़ चुका था। ऐसे में मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना की मदद से उनका सफल इलाज हुआ और उनकी एक किडनी का सफल प्रत्यारोपण किया जा सका। आज अजय पूरी तरह से स्वास्थ्य हैं। साथ ही, सरकार को इस मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना की शुरुआत करने की सराहना भी कर रहे हैं। 2021 में अजय का हुआ था ब्रेन हेमरेज:-अजय चौरसिया बताते हैं कि वर्ष 2021 में उनका ब्रेन हेमरेज हुआ था। जिसका इलाज उनके परिजनों ने मुश्किल से कराया और किसी तरह से उनको बचाया गया। लेकिन, इस बीच उन्हें पता चला कि उनकी दोनों किडनी खराब हो चुकी है। जिसके बाद वो पूरी तरह से टूट चुके थे। हालांकि, उनकी पत्नी रेखा चौरसिया ने उनका हौसला बनाए रखा। किडनी के इलाज के लिए वो पटना व दिल्ली का चक्कर लगा चुके थे। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इस क्रम में वे लखनऊ के एक बड़े अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें बताया कि उनको स्वास्थ्य करने के लिए उनकी एक किडनी बदलने पड़ेगी। जिसमें बड़ा खर्च होगा।                                                 इसके बाद जब रिश्तेदारों और अन्य लोगों से मदद की मांग की तो सभी ने अपना मुंह मोड़ लिया। लेकिन, चिकित्सकों ने कहा कि इस समस्या की घड़ी में वो उनका नियमित इलाज करते रहेंगे। जब पैसे हो तो किडनी का प्रत्यारोपण किया जाएगा। किडनी देने के लिए पत्नी हुई राजी:-अजय ने बताया कि 2024 में उन्हें पता चला कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से उनका इलाज संभव है। जिसके लिए वार्डों में शिविर लगाकर आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। उन्होंने तत्काल योजना के लिए अपना कार्ड बनवाया और इलाज के लिए लखनऊ पहुंचे। जहां किडनी प्रत्यारोपण की प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान चिकित्सकों ने उनसे किसी डोनर के लिए पूछा। उनकी पत्नी रेखा चौरसिया अपनी किडनी देने के लिए राजी हुईं। जिसके बाद उनकी एक किडनी का सफलतापूर्वक प्रत्यारोपण किया गया। उन्होंने बताया कि इलाज के लिए उन्होंने कई लोगों के सामने अपनी स्थिति बताई लेकिन कोई भी आगे नहीं आया। लेकिन, उनकी पत्नी की बदौलत आज उन्हें जीवनदान मिला। जो उनके इलाज के लिए और परिवार का भरण पोषण करने एक ब्यूटी पार्लर चला रही हैं। ऑपरेशन के लिए मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना उनके लिए वरदान साबित हुई।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com