बिहार के मुख्य सचिव रहे आमिर सुबहानी ने की दूसरी शादी

61 साल की उम्र में रचाया निकाह, पटना में दी दावत
पटना:-बिहार के मुख्य सचिव रहे आमिर सुबहानी ने 61 साल की उम्र में दूसरी शादी की है। राजधानी पटना में शादी के बाद एक प्रीति भोज का भी आयोजन किया गया। अंकित करने वाली बात है कि आमिर सुबहानी की पहली पत्नी डॉ. सादिका यास्मीन का निधन साल 2016 में हो गया था। तब वह अपने आवास में सीढ़ी से अचानक गिर गई थी। इसके बाद उनको अस्पताल में एडमिट कराया गया था जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। इधर अंतःपुर के नारद मुनि बताते हैं कि आमिर सुबहानी ने राजधानी पटना के एक होटल में शादी की रिसेप्शन पार्टी रखी थी। श्री सुबहानी बिहार के मुख्य सचिव रह चुके हैं। वह राज्य के पहले मुस्लिम मुख्य सचिव बने थे। नारद मुनि आगे कहते हैं कि आमिर सुबहानी ने दूसरी शादी बच्चों की सहमति से सादगीपूर्ण तरीके से की है। यह भी कहा जा रहा है कि इनका निकाह इसी सप्ताह हुआ है। पटना के एक होटल में शादी की रिसेप्शन पार्टी रखी गई थी। उन्हें एक बेटा और एक बेटी है। श्री सुबहानी फरवरी 2024 में अपनी सेवा से रिटायर हो गए थे जिसके एक महीने बाद ही नीतीश सरकार ने उन्हें विद्युत विनियामक आयोग का अध्यक्ष बना दिया था।            आमिर सुबहानी की गिनती सीएम नीतीश कुमार के पसंदीदा अधिकारियों में होती है। लंबे वक्त तक उन्होंने राज्य सरकार के कई प्रमुख विभागों की जिम्मेदारी भी संभाली थी। श्री सुबहानी 1987 बैच के बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। वे अपने बैच के टॉपर रह चुके हैं। उनकी यूपीएससी में पहली रैंक आई थी। 1993 में पहली बार भोजपुर जिले में डीएम बने थे। फिर वह 1994 में पटना का जिला कलेक्टर नियुक्त किए गए थे। आमिर सुबहानी बिहार के सीवान जिले के बहुआरा गांव के रहने वाले हैं। पांचवी कक्षा में ही उन्होंने आईएएस बनने का सपना देखा था। सरकारी स्कूल में पढ़कर वे इस मुकाम तक पहुंचे। इन्हें किताबों से शुरू से लगाव रहा है। किताब पढ़ना इन्हें ज्यादा अच्छा लगता है। श्री सुबहानी की निकाह सुर्खियों में है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com