भव्य रुप में मनाया गया श्री श्री अनुकूल चंद्र ठाकुर जी का जन्म महोत्सव

बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य एवं अभियंत्रण मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू पहुंचे

सहरसा:-रविवार 2 मार्च को श्रीश्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी का 137वां जन्ममहोत्सव स्थानीय सतसंग भवन में बड़े ही भव्य रूप और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जहां बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य एवं अभियंत्रण मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू भी पहुंचे। उन्होंने मौके पर मौजूद संतों से आशिर्वाद लिया। आश्रम परिसर में आयोजित जन्म महोत्सव के अवसर पर संतों ने श्रद्धालुओं के बीच ठाकुर अनुकूलचंद्रजी की बातों को रखा।           इससे पूर्व सांस्कृतिक कार्यक्रमों, धर्मग्रंथो के पाठ तथा सतसंग-भजन से माहौल भक्तिमय बना रहा। शंखध्वनि, वेद मांगलिक पाठ, उषा कीर्तन के साथ विनती-प्रार्थना से सतसंग के कार्यक्रम की शुरूआत हुई थी। जिसके बाद हंस वाहन पर श्री ठाकुरजी की भव्य छवि के साथ हजारों भक्त शोभा यात्रा के रूप में भजन-कीर्तन करते एवं बन्दे पुरूषोत्तम के जय ध्वनी के साथ नगर भ्रमण करते हुए नगर निगम के मुख्य मार्ग से होते हुए आश्रम परिसर पहुंचे। फिर भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान दिन भर बाहर से आए एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा संगीत के माध्यम से ठाकुर जी की भावधारा का संचार भक्तों में किया जाता रहा। भजन गायन में परमानंद झा, विरेंद्र भगत, कलिंद जी, अम्बिका दआ सहित अन्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी थी। प्रो गीता यादव के संचालन में मातृ सम्मेलन का कार्यक्रम चला। जिसमें मीरा सिंह, आशा सिंह, रूपम सिन्हा, किरण वर्मा तथा अन्य ने नारी जीवन को उत्कृष्ट बनाने के लिए अपने विचार रखे। फिर युवा सम्मेलन का संचालन पुरूषोत्तम कुमार के द्वारा किया गया। जिसमें मणिभूषण सिंह, विवेक पंडित तथा त्रिदिव सिंह ने शिक्षा, दीक्षा तथा विवाह के साथ साथ जीवन में गुरु-आदर्श के महत्त्व पर श्री श्री ठाकुर के निर्देशों को जनमानस के बीच रखा। इसके अलावे धर्म-सभा का आयोजन प्रताप नारायण सिंह की अध्यक्षता में किया गया। सतसंग के माध्यम से श्री ठाकुर के भावधारा से लोगों को अवगत कराते हुए सचिव अनिल कुमार बिमल, राज किशोर सिंह, ललन प्रसाद सिंह, विजेंद्र ठाकुर, रघुवंश मिश्र, अमरेश मिश्र, महेश्वरी मलाकार, भरत भूषण सिंह ने वक्तृता दी।         श्रीश्री ठाकुर के वाणी पर आधारित छाड़ागाण की सम्मोहक प्रस्तुति दी गई। जिसमें यजन, याजन, इष्टभृति, स्लस्थययनी, सदाचार, नारी, शिक्षा आदि विषय के बारे में श्रीश्री ठाकुर के निर्देशों को संगीत के माध्यम से रखा गया। इस दौरान महोत्सव में बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य एवं अभियंत्रण विभाग के मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू ने पहुंचे। उन्होंने श्रीश्री ठाकुरजी, श्रीश्री बड़माजी तथा आचार्य देव को प्रणाम निवेदन किया। सतसंग की तरफ से डॉ प्रताप नारायण सिंह ने उन्हें शाल तथा ठाकुर जी की छवि देकर स्वागत किया। मंत्री नीरज बबलू ने सतसंग के द्वारा किए जा रहे अनेकों जनकल्याण के कार्यक्रमों का जिक्र किया। साथ ही सबों को अपने व्यस्त जीवन में से समय निकालकर सतसंग से जुड़ने का आग्रह किया। साथ ही धर्म और सनातन पर अपने विचार रखे।           सतसंग को सफल बनाने में राजेश कुमार सिंह, सुमन कुमार, नित्यानंद सिन्हा, अशोक कुमार, आलोक जायसवाल, मानस सिंह, तापस सिंह, अनुज कुमार, पवन गुप्ता, सुधीर कुमार, अमरेन्द्र कुमार, प्रशांत कुमार, राजकिशोर भगत, सुमित कुमार, कन्हैया कुमार, कमलेश कुमार, अभय यादव, पप्पू तिवारी, जितेंद्र कुमार सिंह, ब्रजेंद्र कुमार,अवधेश कुमार चीता, रंजीत कुमार, बद्री प्रसाद यादव, रौशन कुमार, डॉ अभय कुमार, ललन चौधरी, भरत पाल का सहयोग रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com