चार नामित सहित अन्य पर लगा नाबालिग पुत्री के अपहरण करने का गंभीर आरोप, पुलिस कर रही जांच

सहरसा:-सदर थाना क्षेत्र के गांधी पथ, वार्ड नंबर- 39 निवासी दंपति ने अपने नाबालिग पुत्री के अपहरण कर लेने की शिकायत चार नामित सहित अन्य पर लगाते हुए दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के झपड़ा टोला निवासी अजय शर्मा, उनके पड़ोसी गांधी पथ, वार्ड नंबर- 39 निवासी मो गुलाम और मो असलम के मित्र और सहकर्मी है। वे उनके घर आते जाते रहते है। इस दौरान पड़ोसी होने के नाते उनकी नाबालिग पुत्री की उनके घर आती जाती थी। ऐसे में मो असलम की बीवी के मिलीभगत से उक्त तीनों आरोपी सहित अन्य ने उनके पुत्री का अपहरण कर लिया है। उनकी पुत्री जब विद्यालय जाती थी। तो शादीशुदा और बाल बच्चेदार अजय शर्मा उसके साथ छेड़खानी करते था। उसका पीछा करता था। अजय शर्मा ने उनकी नाबालिग पुत्री को अपने जाल में फंसा लिया है। उनकी पुत्री पढ़ना चाहती थी। उन्हें अंदेशा है कि उनकी पुत्री के साथ कोई अनहोनी न हो जाए। सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि सूचना दी गई थी। मामला दर्ज कर लिया गया है। छापामारी की जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com