जनता का राज लाएगा जन सुराज:-सोहन झा

सहरसा:-जन सुराज विस्तार अभियान के तहत सहरसा विधानसभा अंतर्गत नगर निगम वार्ड नंबर-46 धमसैनी गांव में जन सुराज युवा जिलाध्यक्ष सोहन झा के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण जन संवाद आयोजित किया गया। इस संवाद में स्थानीय नागरिकों, युवाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बिहार के मौजूदा सामाजिक, राजनीतिक हालात पर गंभीर चर्चा की। सभा को संबोधित करते हुए सोहन झा ने कहा कि पिछले 35 वर्षों में बिहार की जनता ने अलग-अलग दलों को सत्ता सौंपकर देख लिया, लेकिन विकास के नाम पर उन्हें केवल निराशा ही मिली। लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार आज भी गरीबी, बेरोजगारी और पिछड़ेपन से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार की सबसे बड़ी समस्या शिक्षा और रोजगार का अभाव है, जिसकी वजह से लाखों युवा प्रदेश छोड़ने को मजबूर हैं। भ्रष्टाचार और अफसरशाही पर तीखा प्रहार करते हुए सोहन झा ने कहा कि बिहार में अफसरशाही और भ्रष्टाचार चरम पर है। आम जनता को छोटे-छोटे सरकारी कार्यों के लिए महीनों चक्कर लगाने पड़ते हैं और बिना घूस के कोई काम नहीं होता। सरकारी योजनाओं का लाभ गरीबों तक नहीं पहुंच रहा है क्योंकि पदाधिकारी और स्थानीय प्रतिनिधि मिलकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं।      सोहन झा ने कहा कि बिहार को इस दलदल से निकालने के लिए जन सुराज पार्टी पूरी तरह तैयार है। जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने एक नए विजन के साथ बिहार में बदलाव की नींव रखी है। पिछले तीन वर्षों से उन्होंने हजारों किलोमीटर की पदयात्रा करके बिहार के गांव-गांव में जाकर जनता की समस्याओं को समझने और जागरूकता फैलाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, और जन सुराज पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि जनता को अब अपने भविष्य के लिए खुद फैसला लेना होगा और सही नेतृत्व का चुनाव करना होगा।सभा में मौजूद लोगों ने जन सुराज पार्टी और प्रशांत किशोर के विजन पर विश्वास जताया और आगामी चुनावों में बदलाव लाने के लिए समर्थन देने का संकल्प लिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com