हथियार की नोक पर नाबालिग बच्ची से किया गया दुष्कर्म

पिता को ऑडियो मैसेज भेज कर एक महीने बाद पुत्री ने दी जानकारी, अब हुई शिकायत हुई दर्ज

सहरसा:-दुष्कर्म की घटना से डरी सहमी नाबालिग बच्ची ने 1 महीने बाद साहस दिखाया। उसने ऑडियो मैसेज के द्वारा अपने साथ घटी घटना को पहले रिकॉर्ड किया। फिर पिता को भेज कर आरोपी पर कार्रवाई की मांग किया। अब सदर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। क्या था मामला:-दो युवक द्वारा हथियार की नोक पर पहले एक नाबालिग बच्ची को रोका। जिसके बाद एक युवक पहरेदारी करते रहे। दूसरा युवक बच्ची के साथ बलात्कार किया। हो हल्ला और रोने कलपने के दौरान बच्ची के मुंह को दबा दिया गया। उनका वीडियो ऑडियो रिकॉर्ड किया गया। जान से मार देने की धमकी की दहशत पैदा की गई। फिर आरोपी फरार हो गया।घटना के बाद बच्ची भी डर गई थी। एक महीने तक चुप्पी साधे रही। लेकिन उसने हिम्मत किया। मोबाइल पर अपने साथ घटी घटना की जानकारी का ऑडियो रिकॉर्ड किया। उसे पिता के मोबाइल पर भेज दिया। जिसे सुनकर माता-पिता स्तब्ध हुए। फिर वे ऑडियो और बच्ची को लेकर सदर थाना पहुंचे। जहां मामला दर्ज कर ली गई है। आरोपी बनाए गए युवक की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।क्या कहा परिजन:-नाबालिग बच्ची के परिजन ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के झपड़ा टोला, वार्ड नंबर – 39/44 निवासी अरुण शर्मा के 18 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार ने बीते 10 फरवरी की रात 12 बजे उनके बच्ची से बलात्कार किया था। इस दौरान उनके साथ पहुंचा, कोई राघव कुमार, घर के बाहर पहरेदारी दे रहा था। पुत्री के रोने और चिल्लाने के दौरान शिवम हाथ से उसका मुंह बंद कर दिया था। उसने ऑडियो विडियो भी बना लिया था। उनकी पुत्री को जान से मार देने और वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई थी। जिससे वे डर गई थी। लेकिन उनकी पुत्री ने साहस दिखाया। उसने 15 मार्च को मोबाइल पर ऑडियो बनाकर अपने साथ घटी घटना की जानकारी भेजी थी। जिसे सुनकर वे लोग थाना मामला दर्ज करने पहुंचे थे। सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर ली गई है। छापामारी की जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com