एक महीने पूर्व लव मैरिज, एक सप्ताह पूर्व पुलिस के सहयोग से पहुंची थी ससुराल, अब गला रेतकर दी गई हत्या

– मकई के खेत में मिला नव विवाहिता का शव
– आरोपित ससुराल वाले हुए फरार
– दूसरे समाज की थी लड़की

सहरसा:-गुरुवार की देर शाम जिले के सौर बाजार थाना अध्यक्ष को मिली सूचना पर थाना क्षेत्र के सहूरिया पश्चिमी पंचायत, वार्ड नंबर-6 धमसैना गांव स्थित मकई के खेत से एक नव विवाहित महिला का शव बरामद हुआ।    जिसके महज 300 मीटर दूर ही उक्त महिला का ससुराल भी अवस्थित था। जहां ससुराल पक्ष के कोई भी परिजन मौजूद नहीं थे। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद खोजबीन के बाद पुलिस ने मकई के खेत से महिला के शव को बरामद किया था। जिसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। वहीं घटनास्थल पर साक्ष्य संकलन के बाद महिला के ससुराल तक पुलिस टीम पहुंची थी। जहां एक कमरे से खून लगा एक बोरा बरामद हुआ था। जिस पर लगे खून की जांच की जा रही थी। जिसे जब्त कर लिया गया। साथ ही एक खून लगा धारदार हथियार भी बरामद हुआ था। जिसे भी फॉरेंसिक की टीम द्वारा जब्त कर ली गई थी। वहीं मामला दर्ज कर ससुराल पक्ष के लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापामारी की जा रही थी। एक महीने पूर्व लव मैरिज कर हुई थी शादी:-आसपास के लोगों ने बताया कि महिला मधेपुरा जिले के मुरलीगंज की रहने वाली थी। वे रविदास समाज से आती थी। जबकि उनकी शादी सहुरिया पश्चिमी पंचायत, वार्ड नंबर – 6 धमसैना गांव निवासी विकास यादव के उसकी प्यार हुई थी। जिसके बाद दोनों ने भाग कर शादी कर लिया था। चुकी दोनों अलग-अलग समुदाय के थे। जिसके कारण महिला के ससुराल पक्ष के लोग उसको घर नहीं आने दे रहे थे। ऐसे में एक सप्ताह पूर्व महिला थाना पुलिस की मदद से विवाहिता अपने ससुराल पहुंची थी। जिसकी अब हत्या कर दी गई है। जिसका आरोप पति विकास यादव सहित उनके परिवार पर आरोप लग रहा था।पुलिस पक्ष:-सौर बाजार थाना अध्यक्ष अजय पासवान ने बताया कि नव विवाहिता के हत्या कर देने की सूचना मिली थी। धमसैना गांव स्थित मकई के खेत से काफी मशक्कत के बाद महिला के शव को बरामद कर लिया गया था।           महिला के ससुराल के सभी लोग फरार हैं। उनके ससुराल के कमरे से एक खून लगा हुआ बोरा और एक धारदार हथियार बरामद हुआ था। जिस पर भी खून लगा हुआ था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। महिला के मायके वालों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का उद्भेदन होगा। सभी आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com