3 महीने से नहीं चुकाया था कर्ज, 12,600 के लिए मैनेजर ने बहन बेटी को भेज देने की दी थी ऑफर

– आत्मग्लानी में किसान ने पी ली जहर, हुई मौत
– ग्रामीण इलाके में चल रहे ग्रुप लोन से लिया था, बेटी की शादी के लिए 80 हजार का कर्ज
– 4,200 मासिक थी किस्त

सहरसा:-अगले कुछ वर्षों में ग्रामीण इलाके से आत्महत्या की खबरें बढ़ेगी। ग्रामीण इलाके में चल रहे ग्रुप लोन के मकर जाल में फंसकर महिला पुरुष और बच्चे आत्महत्या करेंगे। इसकी पूरी गारंटी दिख रही है। जिसका कारण आसानी से हजारों रुपए के मिल रहे कर्ज की किस्त को चुका नहीं पाना है। किस्त की छोटी मासिक राशि ग्रामीणों के लिए इतना भारी पड़ रहा है कि वे आत्महत्या जैसे गंभीर कदम तक उठा रहे है। वे फाइनेंसकर्मी के प्रताड़ना से तंग होकर आत्महत्या कर रहे हैं। उक्त बातें जिले के सलखुआ थाना क्षेत्र के गोरदह पंचायत के मुसहरनिया गांव के लोग कह रहे थे।                               चुंकि उनके गांव के ही वार्ड नंबर- 2 निवासी 50 वर्षीय देवानंद पासवान ने कीटनाशक दवा पीकर आत्महत्या कर ली थी। जिसकी जानकारी उनके परिजन उन्हें पीएचसी लेकर पहुंचे थे। जहां से रेफर होकर सदर अस्पताल सहरसा लाया गया था। जहां भी उनकी स्थिति गंभीर थी। जिसके बाद उन्हें सहरसा के ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार की देर रात उनकी मौत हो गई इसके बाद उनका सब गांव पहुंचा थी। लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी थी। जिसके बाद उनके शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। मृतक के पुत्र निजी फाइनेंस कर्मी, मैनेजर सहित उससे जुड़े सभी लोगों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। क्यों पी थी दवा:-पीड़ित के पुत्र अनुज कुमार ने बताया कि उनके पिता देवानंद पासवान ने छोटी बहन की शादी के लिए एल&टी फाइनेंस ग्रुप लोन से 80 हजार रुपए का कर्ज लिया था। जिसकी किस्त 4 हजार 200 प्रति महीने थी। बीते 3 महीने से आर्थिक परेशानी और काम नहीं मिलने से किस्त नहीं दे पा रहे थे। परिवार की स्थिति अच्छी नहीं थी। मंगलवार को उक्त कंपनी के मैनेजर कुछ कर्मी के साथ उनके घर पहुंचे थे। उनके पिता से मुलाकात हुई थी। किस्त की राशि नहीं दिए जाने पर वे लोग आग बबूला हो गए थे। उस दौरान मैनेजर और उनके साथ पहुंचे टीम ने उनके पिता से बहन बेटी को साथ भेज देने की धमकी दी थी। अगली किस्त की राशि नहीं दिए जाने पर इससे भी सख्त कदम उठाने की धमकी दी थी। जिससे उनके पिता टूट गए थे। कुछ देर बाद उन्होंने घर में रखे कीटनाशक दवा पी ली थी। जानकारी मिलने पर वे लोग अस्पताल ले गए थे। देर रात उनकी मौत हो गई थी उन्होंने आगे बताया कि वे चाहते हैं कि उक्त एलएंडटी कंपनी, उनके मैनेजर और ग्रुप लोन से जुड़े लोगों पर कार्रवाई हो।                 मात्र 12 हजार 600 रुपए के लिए उनके पिता की मौत हो गई। अब उनके परिवार का गुजारा कैसे होगा .? सलखुआ थाना अध्यक्ष विशाल कुमार ने बताया कि शिकायत नहीं मिली है। मिलेगी तो, जांच कर कार्रवाई की जाएगी। सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि जहर खाने से देवानंद पासवान के मौत की सूचना मिली थी। उनके शव का पोस्टमार्टम करवाया गया था। अग्रतर कार्रवाई संबंधित थाना अध्यक्ष द्वारा की जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com