राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुआ अग्नि सुरक्षा मॉक डील

– अग्निशमन सप्ताह के दौरान आयोजित हुआ सुबह में प्रभात फेरी
– आगामी 20 अप्रैल तक आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

सहरसा:-मंगलवार को जिला अग्निशमन विभाग के सौजन्य से स्थानीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। जिसके बाद विद्यालय परिसर में अग्निशमन पदाधिकारी द्वारा अग्निशमन अग्नि सुरक्षा मॉक ड्रिल आयोजित की गई। जिसमें छात्राओं और शिक्षकों को आग से सुरक्षा पाने के विभिन्न उपाय बताए गए थे।        साथ ही अगलगी की विभिन्न प्रकार की घटनाओं में विभिन्न तरह के उपाय अपनाने की भी जानकारी दी गई थी। जिनसे आग पर काबू पाया जा सके। पहले की गई योगा फिर निकाला गया प्रभात फेरी:-जिला अग्निशमन पदाधिकारी कन्हैया यादव ने बताया कि बीते 14 अप्रैल से आगामी 20 अप्रैल तक अग्निशमन सप्ताह आयोजित किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित होना तय है। जिसके तहत सोमवार को जहां सदर अस्पताल में फायर सेफ्टी की जांच की गई थी। वहीं मॉक डील भी आयोजित की गई थी। जबकि मंगलवार को सुबह योगा कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। जिनमें अग्निशमन विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए थे। जिसके बाद सुबह 8 बजे कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्राओं और शिक्षकों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई थी।      प्रभात फेरी विद्यालय से निकलकर वीर कुंवर सिंह चौक होते हुए थाना चौक, डीबी रोड, शंकर चौक, दहलान चौक, गांधी चौक और फिर गांधी पथ होते हुए रमेश झा महिला कॉलेज चौक से निकलते हुए वापस कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुंचा। जहां छात्राओं और शिक्षकों को अग्नि सुरक्षा के उपाय बताए गए। फिर मॉक ड्रिल भी आयोजित हुआ था।उन्होंने कहा कि आग की आवश्यकता सभी लोगों को है। लेकिन अनियंत्रित आग विनाशक होता है। सतर्कता हटी, दुर्घटना घटी। इसलिए इसकी अवेयरनेस फैलाई जा रही है। अग्निकांड पर पूर्ण रूप से काबू पाना संभव नहीं है। हम लोग घरों में बल्ब जलाते हैं, गैस जलाते हैं, बाइक चलाते हैं। आग के कई कार्य को संपन्न करते हैं। जिसमें थोड़ी सी भी लापरवाही पर बड़ी अगलगी की घटना घट जाती है।          ऐसे में अगलगी की घटना पर कैसे काबू पाया जाए। किस तरह के अगलगी की घटना में किस उपाय का उपयोग किया जाए। यह सभी जानकारी मॉक ड्रिल और अग्नि सुरक्षा के तहत बताएं जा रहे हैं। आगे भी यह कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com