24 अप्रैल को सहरसा से चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन

– सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन
– बिहार को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस और नमो भारत रैपिड रेल की सौगात

सहरसा:-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वंदे भारत, अमृत भारत और नमो भारत रैपिड रेल को आधुनिक भारतीय रेल की त्रिवेणी कहा है। इस त्रिवेणी की दो नई रेलगाड़ियां का परिचालन बिहार से होने वाला है। हालांकि बिहार में पहले से ही कई वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन किया जा रहा है।          जबकि एक अमृत भारतीय एक्सप्रेस का परिचालन पहले से दरभंगा और आनंद विहार टर्मिनल के बीच वाया अयोध्या किया जा रहा है। लेकिन बिहार वासियों के बीच सबसे अधिक उत्साह सहरसा से लोकमान्य तिलक के बीच प्रारंभ की जा रही है अमृत भारत एक्सप्रेस के परिचालन को लेकर है। देश को तीसरी अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन सहरसा से चलेगी:-सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए चलाई जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस देश की तीसरी अमृत भारत एक्सप्रेस है। पहले दो अमृत भारतीय एक्सप्रेस गाड़ियों का परिचालन दरभंगा से आनंद विहार टर्मिनल और मालदा टाउन से कर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरू के बीच में किया जा रहा है। 130 किलोमीटर की रफ्तार से चलेगी ट्रेन:-अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को 130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार के हिसाब से डिजाइन किया गया है। इस आधुनिक ट्रेन का निर्माण मेड इन इंडिया अभियान के तहत इंटीग्रेटेड कोच फैक्ट्री, श्री पेरम्बूर, चेन्नई में किया गया है।इंजन बदलने की झंझट से मिली मुक्ति, दोनों ओर होंगे इंजन:- ट्रेन में पुश एंड पुल टेक्नोलॉजी है। जिससे गाड़ी को दोनों दिशाओं में चलाया जा सकता है। सभी कोच नॉन एसी और स्लीपर होंगे:-वंदे भारत की तरह की सुविधा इस नॉन एसी एक्सप्रेस में उपलब्ध कराई गई है। इसके सभी कोच स्लीपर और नॉन एसी अनरिजर्व्ड क्लास के होंगे। यात्रा होगी आरामदायक, प्लेन की तरह है डिजाइन:-उक्त ट्रेन में फोल्डेबल स्नेक्स टेबल मोबाइल होल्डर फोल्डेबल बॉटल होल्डर हवाई जहाज की तर्ज पर रेडियम एलिमिनेटेड फ्लोरिंग स्ट्रिप और स्प्रिंग बॉडी जैसी सुविधाएं दी गई है।          जिससे यात्रा अधिक आरामदायक होगी। शौचालय होगा साफ सुथरा, पानी की होगी कम खपत:-उक्त ट्रेन के शौचालय में इलेक्ट्रो न्यूमेटिक फ्लशिंग प्रणाली लगाई गई है। जिससे शौचालय को साफ सुथरा रखने में मदद मिलेगी। पानी का भी कम खर्च होगा। सभी कोच में होंगे फायर डिटेक्शन सिस्टम से लैस:-सॉप डिस्पेंसर एवं एरोसोल आधारित फायर सप्रेशन सिस्टम भी लगाया गया है। यात्रियों और ट्रेन मैनेजर के बीच दो तरफ संचार के लिए प्रत्येक कोच में इमरजेंसी टॉकबैक सिस्टम है। सभी कोच में फायर डिटेक्शन सिस्टम लगाया गया है। भारतीय रेल के गैर एसी कोच में पहली बार फायर डिटेक्शन सिस्टम की सुविधा दी गई है। सेफ्टी की है बेहतर व्यवस्था:-ट्रेन की सेफ्टी को बढ़ाने के उद्देश्य से ऑन बोर्ड कंडीशन मॉनिटरिंग सिस्टम लागू किया गया है। जिसके माध्यम से रियल टाइम व्हीलल और बियरिंग निगरानी संभव हो पाएगी। दोपहर के 11:40 बजे सहरसा से खुलेगी ट्रेन:-रेलवे ने अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन के समय सारणी जारी कर दिया है। जिसके अनुसार आगामी 24 अप्रैल को दोपहर के 11:40 बजे सहरसा से अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस के लिए निकलेगी। सहरसा से खुलने के बाद खगड़िया जंक्शन दोपहर के 12:58 बजे पहुंचेगी। जहां 2 मिनट रुक कर 1 बजे आगे के लिए निकलेगी। जिसके बाद हसनपुर रोड जंक्शन 1:50 बजे पहुंच कर 1:52 बजे खुल जाएगी। ट्रेन दोपहर के 3 बजे समस्तीपुर जंक्शन पहुंचेगी। जहां 5 मिनट रुकने के बाद 3:35 बजे खुलकर 4:15 बजे से मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंचेगी। जहां 5 मिनट रुकने के बाद 4:20 बजे खुलकर हाजीपुर 5:25 बजे पहुंचेगी। फिर 5 मिनट रुकने के बाद 5:30 बजे खुलकर 6:20 बजे पाटलिपुत्र जंक्शन पहुंचेगी। जहां 10 मिनट रुकने के बाद 6:30 बजे खुलकर 6:58 बजे दानापुर पहुंचेगी। जहां से 7:00 बजे खुलकर 7:35 बजे आरा जंक्शन पहुंचेगी। जहां 2 मिनट रुकने के बाद खुलकर 8:35 बजे बक्सर पहुंचेगी। जहां 2 मिनट का स्टॉपेज रखा गया है। फिर 10 बजे रात पंडित दिनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। जहां 10 मिनट रुकने के बाद 10:10 बजे खुलकर 11:33 बजे मिर्जापुर पहुंचेगी। जहां से 11:35 बजे खुल कर रात के 12:45 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। जहां 5 मिनट रुकने के बाद मानिकपुर जंक्शन 2:45 बजे पहुंचेगी। फिर 2 मिनट रुकने के बाद खुलकर 3:45 बजे सुबह सतना जंक्शन पहुंचेगी। जहां 5 मिनट रुकेंगी। फिर वहां से खुलकर सुबह के 6:45 बजे जबलपुर पहुंचेगी। जहां 5 मिनट ट्रेन रुकेगी। फिर वहां से आगे निकलकर 10:50 बजे सुबह इटारसी जंक्शन पहुंचेगी। जहां 10 मिनट स्टॉपेज रखा गया है।            फिर वहां से खुलकर भुसावल जंक्शन दोपहर के 3:20 बजे पहुंचेगी। जहां 5 मिनट रुकने के बाद 3:50 बजे जलगांव जंक्शन पहुंचेगी। जहां 2 मिनट रुकने के बाद शाम के 7:02 पर नासिक रोड पहुंचेगी। जहां 3 मिनट रुकने के बाद खुलकर इगतपुरी जंक्शन रात के 8:10 बजे पहुंचेगी। जहां 5 मिनट रुकने के बाद 10:10 पर कल्याण जंक्शन कल्याण जंक्शन पहुंचेगी। जहां 3 मिनट रुकने के बाद 10:30 बजे मुंबई स्थित ठाणे जंक्शन पहुंचेगी। जहां 2 मिनट रुकने के बाद मुंबई स्थित लोकमान्य तिलक जंक्शन रात के 11:30 बजे पहुंचेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com