जस्टिस बीआर गवई होंगे अगले सीजेआई

राष्ट्रपति मुर्मू ने किया ऐलान, 14 मई से संभालेंगे पद
डेस्क:-जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे। सीजेआई के रूप में वह 14 मई को कार्यभार संभालेंगे। यह नियुक्ति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा की गई है। इस अहम फैसले की जानकारी केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने दी। केंद्रीय कानून मंत्री ने कहा कि “जस्टिस बीआर गवई की नियुक्ति भारतीय न्यायपालिका के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। वे न्याय के क्षेत्र में अपनी विशिष्टता और निष्पक्षता के लिए प्रसिद्ध हैं।” जस्टिस गवई सुप्रीम कोर्ट के एक सम्मानित न्यायाधीश रहे हैं और उन्होंने अपने करियर में अनेक महत्वपूर्ण मामलों का न्याय किया है।
जस्टिस गवई भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश होंगे।         हालांकि जस्टिस गवई सिर्फ छह महीने के लिए भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में काम करेंगे और इसी साल नवंबर में रिटायर हो जाएंगे। जस्टिस गवई को 24 मई 2019 को सुप्रीम कोर्ट में जज के रूप में नियुक्त किया गया था। 24 नवंबर 1960 को महाराष्ट्र के अमरावती में जन्मे जस्टिस गवई दिवंगत आरएस गवई के बेटे हैं जो एक मशहूर सोशल एक्टिविस्ट और बिहार और केरल के पूर्व राज्यपाल थे। जस्टिस गवई ने 14 नवंबर 2003 को बॉम्बे हाई कोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में अपना न्यायिक करियर शुरू किया था और 12 नवंबर, 2005 को स्थायी न्यायाधीश बने थे। जस्टिस गवई ने मुंबई, नागपुर, औरंगाबाद और पणजी में पीठों की अध्यक्षता करते हुए 15 वर्षों से अधिक समय तक सेवा की है। अंकित करने वाली बात है कि भारत के मौजूदा मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना 13 मई को रिटायर हो रहे हैं। जस्टिस गवई इसके अगले दिन यानी 14 मई को सीजेआई पद की शपथ लेंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com