राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान श्री परशुराम के ईशगृह नवनिर्माण के संकल्प हेतु महावीर के ध्वज की किया स्थापना

सहरसा:-राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के द्वारा अक्षय तृतीया भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर सहरसा मुख्यालय अवस्थित मत्स्यगंधा मंदिर प्रांगण सहित कबैला रहुआ, सिलेट, रामपुर, पंचगछिया बडहशैर, बिहरा, सिहौल, बाड़ा, तेलहर पोखड़भिंडा, महिषी एवं बनगांव में महासभा के ग्रामीण इकाइयों द्वारा हवन-यज्ञ एवं शीतल पेय शर्बत कि व्यवस्था समस्त आगंतुकों हेतु किया गया।           सहरसा मुख्यालय अवस्थित मत्स्यगंधा मंदिर प्रांगण में जहां राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के मार्गदर्शक मंडल सदस्य विमलकांत झा, चंदन कुमार मिश्रा, कुमार अमृतराज मोहन, विजय झा, महासभा के जिला प्रभारी आशुतोष राय उर्फ भगवान राय, जिला सहायक प्रभारी संतोष झा, प्रांतीय उपाध्यक्ष शैलेश कुमार झा, प्रांतीय महासचिव अंशु झा, गजमोहन झा, कन्हैया कांत मिश्रा, विनित ठाकुर के साथ साथ बहुत सारे लोगों द्वारा भगवान श्री परशुराम के ईशगृह नवनिर्माण के संकल्प हेतु महावीर के ध्वज कि स्थापना किया गया, वहीं महासभा के सहयोग से बनगांव नगर पंचायत के उपाध्यक्ष रुपेश कामत कि उपस्थिति में महासभा के जिला सहायक प्रभारी अंशु मिश्रा, तुलाकांत ठाकुर अंशु, राहुल झा, आशुतोष झा, रंजेश कुमार, बेदपानी, शंकर, रोहन, आलोक कुमार द्वारा, भगवान श्री परशुराम चौंक का नामांकरण बनगांव सुपौल मुख्यमार्ग के पास किया गया। उपस्थित विमलकांत झा, कुमार अमृतराज ने कहा कि भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम हरेक युग के लिए धर्म और अधर्म कि लड़ाई में अपना योगदान देने हेतु चिरंजीवी रुप में अवस्थित है। शैलेश कुमार झा ने कहा कि भगवान श्री परशुराम समाज के एक प्रेरणाश्रोत है जिन्होंने धर्म और संस्कृति के रक्षार्थ शस्त्र और शास्त्र दोनों के उपयोगिता को समझाया है।          भगवान श्री परशुराम ने कहा है जन्मना जायते शूद्रः संस्कारात् भवेत् द्विज:। वेद-पाठात् भवेत् विप्रः ब्रह्म जानातीति ब्राह्मणः। अर्थात जन्म लेने भर से कोई ब्राह्मण नहीं हो जाता, ब्राह्मण बनने के लिए ब्राह्मणों वाले संस्कार भी होनी चाहिए, हमे भगवान परशुराम के बताए मार्गों एवं आदर्शों का सदैव पालन करना चाहिए। मौके पर सोहन झा, रमन झा, सोनू देव, आलोक कुमार, शुभम आनंद, सागर कुमार, राज शुक्ला, राजा सहित कई उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com