सरकार कहती बायोमैट्रिक अटेंडेंस बनाना आवश्यक, चिकित्सक कहते नहीं बनाएंगे अटेंडेंस, अब हुई सैलरी बंद

– आक्रोशित चिकित्सक की सिविल सर्जन से हुई वार्ता, नहीं निकला कोई निदान
– बिना बायोमेट्रिक अटेंडेंस बनाए, नहीं मिलेगी सैलरी, गुस्साए चिकित्सक करेंगे अस्पताल बंद

सहरसा:-बुधवार को सदर अस्पताल से अचानक सभी चिकित्सक गायब हो गए। अस्पताल में भर्ती और ओपीडी में आने वाले मरीज और उनके परिजन सदर अस्पताल में चिकित्सकों को ढूंढते रहे। लेकिन कोई भी चिकित्सक उन्हें दिख नहीं रहा था। हालांकि अस्पताल में चिकित्सक के अलावे अन्य सभी सुविधा पूरी तरह खुली हुई थी। चिकित्सक के अलावे अस्पताल के सभी कर्मी अपने-अपने नियत स्थान पर जमे हुए थे। लेकिन लोगों का इलाज नहीं हो रहा था। क्या हुआ था:-बीते दो महीने से सदर अस्पताल सहित जिले के कई चिकित्सकों के सैलरी बंद है।           यह सैलरी उन्हें सरकार से नहीं दी जा रही है। सैलरी बंद होने का कारण उनका बायोमैट्रिक अटेंडेंस नहीं बनना था। जिसके कारण उनकी सैलरी रोकी गई थी। चिकित्सक हुए आक्रोशित:-जिसको लेकर सभी चिकित्सक आक्रोशित हुए। वे लोग सदर अस्पताल से निकलकर सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे। जहां सिविल सर्जन से उनकी लंबी वार्ता हुई। नहीं निकला सिविल सर्जन के वार्ता का फलाफल:-हालांकि वार्ता में कोई नतीजा नहीं निकाला। सिविल सर्जन बायोमैट्रिक अटेंडेंस के बदले चिकित्सकों को अन्य कोई विकल्प नहीं दिखा पा रहे थे। जिसके बाद सभी चिकित्सक वापस सदर अस्पताल पहुंचे और मरीज का इलाज शुरू हुआ। लगभग एक घंटे तक गायब रहे अस्पताल से चिकित्सक:-लेकिन इस प्रक्रिया में लगभग 1 घंटा से अधिक तक बिना चिकित्सक के ही सदर अस्पताल संचालित होता रहा। जिससे मरीजों को परेशानी हो रही थी। मरीज समझ नहीं पा रहे थे कि चिकित्सक हड़ताल पर हैं या नहीं। हालांकि थोड़ी सी इंतजार के बाद चिकित्सक आए और सभी का इलाज हुआ। क्या कहते हैं सिविल सर्जन:-वेतन नहीं मिलने से आक्रोशित चिकित्सक को सिविल सर्जन से कोई राहत नहीं मिली। सिविल सर्जन डॉ कात्यानी मिश्रा ने बताया कि सरकार से गाइडलाइन आया है। जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि बिना बायोमैट्रिक अटेंडेंस बने सैलरी नहीं दी जा सकती है।जिसकी सूचना उन्होंने जिले के सभी चिकित्सक सहित जिले में संचालित सभी अस्पतालों को दे दी थी। लेकिन चिकित्सक बायोमैट्रिक अटेंडेंस का विरोध कर रहे हैं। पूर्व में भी बायोमैट्रिक अटेंडेंस का विरोध करते रहे थे चिकित्सक:-उन्होंने आगे बताया कि पूर्व में भी चिकित्सकों का विरोध था। लेकिन अब सरकार सख्त हो गई है। बिना बायोमैट्रिक अटेंडेंस बने सैलरी निर्गत नहीं करेगी। नहीं है हड़ताल चिकित्सक उनसे वार्ता करने पहुंचे थे:-सदर अस्पताल में कोई हड़ताल नहीं है। चिकित्सकों ने कोई हड़ताल नहीं की है और न ही वे काम से दूरी बनाए हैं। चिकित्सकों की मांग है कि वे बायोमैट्रिक अटेंडेंस नहीं बनाएंगे। जिसको लेकर वे आक्रोशित थे। दो महीने से है सैलरी बाधित:-वहीं उन्होंने बताया कि बीते दो महीने से चिकित्सकों की सैलरी बाधित है। क्योंकि उनका बायोमैट्रिक अटेंडेंस नहीं बना है।         क्या करेंगे चिकित्सक:-सदर अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में नियुक्त चिकित्सक ने आक्रोषपूर्ण स्वर में कहा कि चिकित्सकों को बायोमेट्रिक अटेंडेंस से बांधना कतई सही नहीं है। अगर सरकार उन्हें बायोमैट्रिक अटेंडेंस से मुक्त नहीं करेगा तो वे लोग हड़ताल भी कर सकते हैं। अस्पताल बंद कर प्रदर्शन भी किया जा सकता है। हालांकि उससे पूर्व प्राथमिक चरण में अन्य तरह के विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com