राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा ने आदिगुरु भगवान शंकराचार्य की मनाई जयंती

सहरसा:-राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा द्वारा आदिगुरु भगवान शंकराचार्य की जयंती कार्यक्रम मां दुर्गा स्थान कचहरी ढाला में महासभा के जिला प्रभारी आशुतोष राय उर्फ भगवान राय कि अध्यक्षता एवं महासभा के मार्गदर्शक मंडल सदस्य चंदन मिश्रा जी के संचालन में आयोजित किया गई।    कार्यक्रम में आदिगुरु शंकराचार्य के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए महासभा के प्रमंडलीय प्रभारी शैलेश कुमार झा ने कहा कि महज 32 वर्ष के कम आयु में उन्होंने सत्य सनातन धर्म के पुनरुद्धार हेतु भरत वर्ष के 4 कोने में चार मठों कि स्थापना किया जो आज भरत के धर्म कि नीव है। चंदन मिश्रा ने कहा कि अद्वैत वेदांत के प्रवर्तक आदिगुरु शंकराचार्य को भगवान शंकर का अंशावतार माना जाता है, जब जब धर्म  का क्षय होता है, तब तब ईश्वर कोई न कोई अवतार लेकर धर्म कि स्थापना कर  किसी न किसी रूप में संपूर्ण संसार को एक नई दिशा देते है, भगवान शंकराचार्य ने अद्वैत वेदांत एवं जगत कल्याण के अनेकों पुस्तकों कि रचनाएं कि जो आज भी सामाजिक दर्शन कि नींव है।         हम सभी को उनके पदचिन्हों और आदर्शों का अनुसरण करना चाहिए। कार्यक्रम में मां दुर्गा मंदिर के मुख्य पुजारी राजा झा, अखिलेश झा, रंजय ठाकुर, संजीव कुमार झा,  विनित ठाकुर, ब्रजेश राय, आनंद कुमार सहित कई उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com