जिलाधिकारी ने SDRF कैम्प का किया निरीक्षण

सहरसा:-जिलाधिकारी वैभव चौधरी द्वारा महिषी प्रखंड भ्रमण क्रम में संदर्भित प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बलुआहा बाजार के समीप संचालित एसडीआरएफ कैंप का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी आपदा जन्य परिस्थितियों से निपटने हेतु की गई तैयारियों से अवगत हुए।          उक्त अवसर पर उन्होंने आपदा जन्य स्थिति में प्रयोग होने वाले विभिन्न उपकरणों यथा वायरलेस सेट की कार्यशीलता की जांच की एवम निर्देश दिया की एसडीआरएफ सेंटर कार्यरत सभी पदाधिकारियों को आपदा की स्थिति में प्रयोग होने वाले सभी उपकरणों के संचालन के संबंध में प्रशिक्षित किया जाए। निरीक्षण क्रम में उन्होंने अन्य उपलब्ध संसाधनों यथा: जेनरेटर सेट,प्राथमिक उपचार हेतु उपलब्ध सामग्री,टावर लाइट आदि का अवलोकन किया, निर्देश दिया की सभी उपलब्ध उपकरणों की क्रियाशीलता सुनिश्चित की जाए एवम यथासंभव प्राथमिक चिकित्सा हेतु उपलब्ध सामग्रियों का सत्यापन सिविल सर्जन से करा लिया जाए,किसी भी प्रकार कमी परिलक्षित होने की स्थिति में सिविल सर्जन को अवगत कराया जाए ताकि आवश्यक चिकित्सीय व्यवस्था की सम्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।           निरीक्षण क्रम में अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन  संजीव कुमार चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, संबंधित अंचलाधिकारी सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com