खलिहान में कार्य कर रहे सेवानिवृत शिक्षक को बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली

– भतीजा भागकर बचाई जान, जमीनी विवाद में मारी गोली

सहरसा:-जिले के चिरैया थाना क्षेत्र के साम्हर खुर्द गांव में खलिहान में कार्य करवा रहे सेवानिवृत 62 वर्षीय शिक्षक विजय सिंह की बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी है। मंगलवार की देर शाम घटना घटी थी। इस दौरान उनका भतीजा गगन सिंह भी उनके साथ खलिहान में मौजूद था। तभी अचानक दो बाइक पर चार अपराधी पहुंचे।          जिन्होंने गोलीबारी की थी।अपराधियों द्वारा की जा रही गोलीबारी के दौरान भतीजा गगन सिंह भाग कर अपनी जान बचाई थी। लेकिन शिक्षक विजय अपराधियों के निशाने पर थे। उन्हें अपराधियों ने तीन गोली मारी। जिसके बाद वे आराम से बाइक से फरार हो गए। वही गोलीबारी की आवाज पर आसपास के लोग जुटे। जिसके बाद घायल शिक्षक को आनन फानन में खगड़िया सदर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी। चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। सामाजिक लोग थे विजय सिंह:-बता दें कि मृतक सेवानिवृत्ति शिक्षक पूर्व पंचायत समिति सदस्य भी रहे थे। वे सामाजिक कार्य में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते थे। जिनके कारण गांव में उनकी काफी इज्जत थी। ऐसे में अचानक हुई हत्या से गांव में आक्रोश और शोक की लहर देखी जा रही थी। एफएसएल की टीम ने किया साक्ष्य संकलन:-घटना की सूचना के बाद प्रभारी सिमरी बख्तियारपुर एसडीपीओ सह इंस्पेक्टर मो. सिराजुद्दीन चिरैया थाना अध्यक्ष के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।एफएसएल की टीम को बुलाया गया। जिन्होंने साक्ष्य का संकलन किया। फिर तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर घटना में शामिल अपराधी को चिन्हित करने के प्रयास किया जा रहे थे। क्या कहते है परिजन:-मृतक के भतीजे गगन सिंह ने बताया कि वे और उनके चाचा विजय सिंह खलिहान में मक्का का फसल की तैयारी करवा रहे थे। इस दौरान अचानक दो बाइक पर सवार चार अपराधी हथियारबंद अपराधी पहुंचे। वे चाचा विजय सिंह पर गोली चलाने लगे। अचानक हुई गोलीबारी से सभी स्तब्ध हुए। उन्होंने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई थी। लेकिन चाचा अपराधी के चंगुल से भाग नहीं सके। उन्हें गोली लग गई थी। वे जमीन पर गिर पड़े। तब अपराधी फरार हो गए।            क्या करते हैं अधिकारी:-प्रभारी एसडीपीओ सह इंस्पेक्टर सिमरी बख्तियारपुर मो सिराजुद्दीन ने बताया कि सेवानिवृत शिक्षक की गोली मारकर हत्या हुई है। तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूचना पर अपराधी को चिन्हित किया जा रहा है। जल्द ही घटना का उद्भेदन होगा। जमीन विवाद में हत्या किए जाने की बातें सामने आ रही है। सभी बिंदु पर जांच की जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com