मतदाता जागरूकता के लिए पदयात्रा का आयोजन

“घर-घर में सन्देश दो, सबसे पहले वोट दो” का संदेश लेकर निकली पदयात्रा
सहरसा:- समाहरणालय सहरसा में स्वीप अंतर्गत मतदाता जागरूकता हेतु एक पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा का उद्देश्य अर्हता प्राप्त मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में पंजीकृत कराने और नए मतदाताओं, महिला मतदाताओं, युवाओं, दिव्याग्जनों एवं सभी वर्गों के मतदाताओं को आगामी चुनावों में अधिकाधिक मतदान के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ पर्यावरणीय उत्तरदायित्व से भी जोड़ना था।           पदयात्रा की शुरुआत प्रातः 8 बजे समाहरणालय, सहरसा से वीर कुँवर सिंह चौक होते हुए थाना चौक से वापस विकास भवन तक हुई, जिसका शुभारंभ संजय कुमार निराला, उप विकास आयुक्त, सहरसा (वरीय पदाधिकारी स्वीप कोषांग), वैभव कुमार, निदेशक, DRDA, सहरसा (नोडल पदाधिकारी, स्वीप कोषांग), जिला स्वीप आइकॉन अपूर्वा प्रियदर्शी (गायिका) एवं अन्य अधिकारियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। पदयात्रा के दौरान लोग मतदाता जागरूकता से संबंधित बैनर, पोस्टर और नारे लेकर चल रहे थे। रैली में ANM कॉलेज की नर्सों, स्कूलों के बच्चें, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा आम नागरिकों की बड़ी भागीदारी देखी गई।           सैकड़ों प्रतिभागी ‘वोट के लिए समय निकले, अपनी जिम्मेदारी कभी न टालें, ‘चुनाव नहीं मतदान करें, नए भारत का निर्माण करें’, अपने वोट का अधिकार जानें, देश को सशक्त बनाएं’, ‘पहले मतदान, फिर जलपान’, ‘वोट देना है सबकी जिम्मेदारी, निभाएं इसमें अपनी भागीदारी’ और मतदान हमारा अधिकार, कर्तव्य और जिम्मेदारी’ जैसे नारों के साथ शहर की सड़कों पर निकले, जिससे पूरे वातावरण में लोकतांत्रिक जागरूकता की भावना प्रबल हुई। रैली का समापन विकास भवन, सहरसा पर हुआ, जहाँ अधिकारियों ने प्रतिभागियों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का संकल्प दिलाया। वैभव कुमार, नोडल पदाधिकारी के द्वारा कहा गया कि “हमारा उद्देश्य हर नागरिक को उनके मतदान अधिकार के प्रति जागरूक करना है।                             इस पदयात्रा के माध्यम से हम यह संदेश देना चाहते हैं कि हर एक वोट का महत्व है और यह लोकतंत्र की मजबूत नींव है।” उन्होंने यह भी कहा कि वोटिंग सिर्फ एक अधिकार नहीं है, बल्कि यह देश की प्रगति और सामाजिक बदलाव का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।” इस अवसर पर समाहरणालय एवं स्वीप कोषांग के अभिषेक, चन्द्रभाल शूलपाणी, किशोर कुमार झा, आशीष कुमार चन्दन, प्रिंस गौरव आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
अब पायें अपने शहर के सभी सर्विस प्रवाइडर के नंबर की जानकारी एक क्लिक पर


               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या आप मानते हैं कि कुछ संगठन अपने फायदे के लिए बंद आयोजित कर देश का नुकसान करते हैं?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com